ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

तेजस्वी के विधायक की मुश्किलें बढ़ी, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट; जानिए क्या है पूरा मामला

PATNA : राजद विधायक बच्चा पांडे की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल, राजद विधायक के खिलाफ उतराखंड के चम्पावत ज़िला के सीनियर सिविल जज ने गैर जमानती वारंट जारी कि

तेजस्वी के विधायक की मुश्किलें बढ़ी, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट; जानिए क्या है पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : राजद विधायक बच्चा पांडे की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल, राजद विधायक के खिलाफ उतराखंड के चम्पावत ज़िला के सीनियर सिविल जज ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। उन्हें इस मामले में कोर्ट से तरफ से पिछले कई दफा कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया गया था। ये पूरा मामला चेक बाउंस से जुड़ा हुआ है।


मिली जानकारी के अनुसार, उतराखंड के चम्पावत ज़िला के सीनियर सिविल जज ने राजद विधायक बच्चा पांडे के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया है।बच्चा पांडे के बंध पत्र को निरस्त करते हुए गैर जमानती अधिपत्र जारी करने का भी आदेश दिया गया है। कोर्ट ने चम्पावत ज़िला के पुलिस अधीक्षक को यह आदेश जारी किया है। 


बताया जा रहा है कि, राजद विधायक पिछली कई तारीखों से वह न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे। इनके ऊपर उत्तराखंड के चम्पावत ज़िला के थाना  प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें धन सिंह ने राजद विधायक ने एक मामले में डील की थी, जिसमें चेक के माध्यम से पैसों की लेनदेन की गयी थी। अब यह चेक बाउंस हो गया तो फिर धन सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद यह मामला कोर्ट पहुंचा तो इस ममाले में सुनवाई करते हुए अब यह आदेश जारी किया गया है। 


आपको बताते चलें कि, राजद विधायक की मेसर्स दरौली कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से एक कंस्ट्रक्शन कंपनी है। इसी कंपनी का चेक बाउंस हुआ है। बताया गया कि राजद विधायक की कंपनी चंपावत की एक कंपनी से सामान मंगवाती थी। उसके बदले यहां से जितने भी चेक दिए गए सभी बाउंस हो गए।बच्चा पांडेय सिवान जिला के बड़हरिया विधानसभा से राजद विधायक है। 


इधर, इस मामले में जब बच्चा पांडये के भाई से फर्स्ट बिहार की टीम ने बातचीत की उन्होंने बताया कि यह कंपनी हमारे भाई यानी बच्चा पांडे के नाम पर नहीं है और जो जो वारंट जारी हुआ है वह भी हमारे भाई के नाम पर नहीं जारी हुआ है बल्कि या कोई और बच्चा पांडे है। जिसके बारे में हमें कोई भी जानकारी नहीं है।