ब्रेकिंग
मामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादल

तेजस्वी यादव का बड़ा फैसला : राज्य के अंदर बदला OPD का समय, मरीजों को मिलेगी पहले से अधिक सुविधा

PATNA : बिहार में जब से स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी तेजस्वी यादव ने संभाला है तब से वो आए दिन आला अधिकारियों की बैठक बुलाकर पुरे विभाग को अलर्ट मोड पर काम करने का निर्देश दे

तेजस्वी यादव का बड़ा फैसला : राज्य के अंदर बदला OPD का समय, मरीजों को मिलेगी पहले से अधिक सुविधा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में जब से स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी तेजस्वी यादव ने संभाला है तब से वो आए दिन आला अधिकारियों की बैठक बुलाकर पुरे विभाग को अलर्ट मोड पर काम करने का निर्देश देते रहते हैं. इतना ही नहीं कभी- कभी खुद विभागीय मंत्री देर रात औचक निरीक्षण पर निकल जाते हैं। इसके अलावा वो इसमें सुधार को लेकर कई तरह की नई स्कीम भी लागू करते रह्ते हैं। इस बीच अब तेजस्वी यादव और उनके विभाग के तरफ से ओपीडी (OPD) को लेकर एक निर्देश जारी किया है। 


दरअसल, राज्य के सभी सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय अस्पतालों और सदर अस्पतालों में मरीजों को दी जाने वाली ओपीडी की सुविधा का समय में बदलाव किया गया है। अब बिहार के लोगों को ओपीडी की सुविधा दोपहर बाद भी मिलेगा। राज्य के अंदर अब ओपीडी दो पालियों में अब चलेगी। इसके लिए दो शिफ्ट में रेजिस्टशन भी किया जाएगा। पहले शिफ्ट के लिए सुबह आठ बजे से दोपहर 1:30 तक निबंधन किया जाएगा। इसके बाद शाम में 3:30 से पांच बचे तक निबंधन किया जा सकता है। वहीं, पहली शिफ्ट में ओपीडी सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा।  दूसरे शिफ्ट में इसके बाद शाम चार बजे से छह बजे तक चलेगा। रविवार को ओपीडी बंद रहेगा। इसके अलावा ओपीडी संबंधी शिकायत और सुझाव के लिए 104 नंबर जारी किया गया है। 


मालूम हो कि, महागठबंधन की सरकार बनते ही मंत्री तेजस्वी यादव ने सभी जिलों के सिविल सर्जन के साथ बैठक की थी।  इस दौरान उन्होंने अस्पताल में सभी कमियों को दूर करने के लिए सिविल सर्जन को 60 दिनों का समय दिया था। इस दौरान उन्होंने कई डॉक्टर को निलंबित कर दिया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था। 


आपको बता दें कि, पिछले ही दिनों बिहार विधानसभा बजट सत्र के दौरान राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा था कि हमारा प्रयास राज्य के हरेक जिले में एक मेडिकल कॉलेज का है। इसको बहुत जल्द पूरा कर लिया जाएगा। वर्तमान में राज्य के अंदर 23 जिलों में 24 मेडिकल कॉलेज हैं. इन सभी में से नौ कॉलेज संचालित है और अन्य 15 कॉलेज का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जो जल्द ही पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर बहाली को लेकर बड़ी जानकारी दी थी। जिसके बाद अब यह फैसला निकल कर सामने आया है।