ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

तेजस्वी यादव का बड़ा एलान : स्वास्थ विभाग में बड़े पैमाने पर होगी बहाली, जल्द भरे जाएंगे सभी खाली पद

PATNA : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जबसे स्वास्थ्य विभाग का प्रभार संभाले है तबसे इस विभाग में सुधार को लेकर तरह - तरह की घोषणा करते रहते हैं। इसके साथ ही इस विभाग में

तेजस्वी यादव का बड़ा एलान :  स्वास्थ विभाग में बड़े पैमाने पर होगी बहाली, जल्द भरे जाएंगे सभी खाली पद
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जबसे स्वास्थ्य विभाग का प्रभार संभाले है तबसे इस विभाग में सुधार को लेकर तरह - तरह की घोषणा करते रहते हैं। इसके साथ ही इस विभाग में बहाली को लेकर भी वो काफी एक्टिव रहते हैं। इसी कड़ी में अब उन्होंने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि, जल्द ही स्वाथ्य विभाग में बड़े पैमाने पर बहाली होगी।


बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि, जल्द ही स्वास्थ्य विभाग में खाली सभी पदों पर बहाली होगी। चाहे वो डॉक्टरों हो या नर्स और अन्य स्वास्थ्य कर्मी हर जगह बहाली होगी। उन्होंने यह बातें बिहार विधानमंडल बजट सत्र के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए कहा है। तेजस्वी यादव ने कहा, जल्द ही   स्वास्थ्य विभाग के सभी खाली पद भरे जाएंगे। चाहे वह चिकित्सक हों, नर्स के पद हों या कोई अन्य, इसको लेकर राज्य सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 


दरअसल, कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने सदन में यह सवाल उठाया कि, राज्य में बड़े पैमाने पर  शिशु रोग विशेषज्ञ, स्टाफ नर्स, आयुष फिजिशियन, चर्म रोग विशेषज्ञ आदि की कमी है। उनकी नियुक्ति क्यों नहीं हो रही है। जिसके बाद उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, आपकी बातों पर सरकार ध्यान दे रही है। जल्द ही इसको लेकर बहाली की जाएगी। इसके बाद ऐसा की एक सवाल विधायक संदीप सौरभ के तरफ से भी किया गया। उसके बाद उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही स्टेट एलाइड एंड हेल्थ केयर काउंसिल का गठन कर दिया जाएगा।  


आपको बता दें कि, बिहार सरकार सदन के अंदर बहाली को लेकर काफी एलान किया जा रहा है। हाल ही में, राज्य के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने कहा था कि राज्य के शिक्षा विभाग में दो लाख से अधिक पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। उसके बाद भूमी और राजस्व विभाग के मंत्री आलोक मेहता ने भी सदन के अंदर या ऐलान किया था कि राज्य में बड़े पैमाने पर बहाली होगी। इसके बाद अब राज्य के उपमुख्यमंत्री ने भी ऐलान कर दिया है कि, जल्द ही विभाग में बड़े पैमाने पर बहाली की जाएगी।