ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

तेजस्वी के विधायक ने थामा माले का पोस्टर, पूर्व शिक्षा मंत्री ने कहा - पाठक को लेकर जल्द करेंगे बड़ा खुलासा

PATNA : बिहार विधानसभा में बजट सत्र के 5वें दिन 11 विभागों के बजट में शामिल अनुदानों पर चर्चा होगी। इसमें मुख्य रूप से जल संसाधन, शिक्षा, ग्रामीण कार्य, परिवहन, योजना एवं विका

तेजस्वी के विधायक ने थामा माले का पोस्टर, पूर्व शिक्षा मंत्री ने कहा - पाठक को लेकर जल्द करेंगे बड़ा खुलासा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा में बजट सत्र के 5वें दिन 11 विभागों के बजट में शामिल अनुदानों पर चर्चा होगी। इसमें मुख्य रूप से जल संसाधन, शिक्षा, ग्रामीण कार्य, परिवहन, योजना एवं विकास, संसदीय कार्य, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकि शिक्षा, सूचना प्रावैधिकी, सूचना एवं जनसंपर्क और उपभोक्ता एवं जन संपर्क विभाग शामिल है। 


वहीं,  कार्यवाही शुरू होने से पहले सदन के बाहर विपक्ष के विधायकों ने प्रदर्शन किया। पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि वो जल्द ही शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के खिलाफ बड़ा खुलासा करेंगे। लेकिन, सबसे बड़ी बात यह रही की राजद विधायक खुद के पार्टी की नहीं बल्कि माले के पोस्टर हाथों में पकड़ कर विरोध जता रहे हैं। 


इसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है। बजट पर चर्चा से पहले प्रश्न काल में 10 विभागों के 158 तारांकित और दो विभाग 3 अल्पसूचित सवालों के जवाब दिए जाएंगे। इसमें मुख्य रूप से शिक्षा, परिवहन, एससी-एसटी कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, परिवहन और खेल विभाग से जुड़े सवाल है। लेकिन, सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने भारी हंगामा किया है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य वेल में पहुंच गए और जोरदार हंगामा किया। विपक्षी सदस्य केके पाठक के खिलाफ प्रदर्शन कर रह हैं। विपक्षी विधायक नियोजित शिक्षकों के लिए सक्षमता परीक्षा का विरोध जता रहे हैं। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Aryan Anand

FirstBihar संवाददाता