ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

तेजस्वी के इंकार के बाद भी JDU और RJD ने उठाई नीतीश को PM बनाने की मांग, मंत्री बोले ... अब बिहार का होगा प्रधानमंत्री

PATNA : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भले ही सदन में अपनी बातों को रहते हुए यह साफ़ कर दिया हो कि न तो उन्हें बिहार का सीएम बनना है और न ही वर्तमान सीएम नीतीश कुमार पीएम

तेजस्वी के इंकार के बाद भी JDU और RJD ने उठाई नीतीश को PM बनाने की मांग, मंत्री बोले ... अब बिहार का होगा प्रधानमंत्री
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भले ही सदन में अपनी बातों को रहते हुए यह साफ़ कर दिया हो कि न तो उन्हें बिहार का सीएम बनना है और न ही वर्तमान सीएम नीतीश कुमार पीएम बनने की सोच रहे हैं। लेकिन, इसके बाद भी उन्हीं की सरकार में शामिल मंत्री यह बातें मानने से इंकार कर रहे हैं और नीतीश कुमार को पीएम बनाने की मांग कर रहे हैं। 


दरअसल, बिहार सरकार में जेडीयू कोटे से अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री जमा खां ने कहा कि, देश का प्रधानमंत्री बिहार से होना चाहिए। नीतीश कुमार को अब जल्द से जल्द प्रधानमंत्री बनना चाहिए।  उनके अंदर वो काबिलियत है कि वो देश को अच्छी तरह से संभाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि, यह मांग सिर्फ हमारे अकेले की नहीं बल्कि पुरे बिहार के लोगों की है। मुझे उम्मीद है कि, यह मांग जल्द से जल्द पूरी होगी। 


इसके आलावा राजद के तरफ से पार्टी के विधायक ने कहा कि, हम लोग तो चाहते हैं कि, नीतीश  कुमार देश का प्रधानमंत्री का कुर्सी संभाले। हम लोगों की चाहत है कि अब देश का प्रधानमंत्री बिहार से बने। इसको लेकर विपक्षी एकता को एकजुट करना है और इसको लेकर नीतीश कुमार जरूरत होगी तो दौरा भी करेगें। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि, नीतीश कुमार ने खुद ही कहा है कि उन्हें पीएम नहीं बनना है।  लेकिन, देश से भाजपा को बाहर करना है , यह तो बाद में सांसद तय करेंगे की पीएम कौन होगा। 


मालूम हो कि, इससे पहले  बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सदन में कहा था कि, “न हमको मुख्यमंत्री बनना है और ना नीतीश जी को प्रधानमंत्री बनना है। हम जहां है वहां खुश हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम रहे हैं, इसकी हमको खुशी है। मेरी कोई अपनी इच्छा नहीं है। हमसे ज्यादा भाग्यशाली कौन होगा। मेरे माता पिता दोनों मुख्यमंत्री रहे। हम उप मुख्यमंत्री रहे। विपक्ष के नेता रहे। और क्या चाहिये। अब हमको नीतीश जी ने जो मौका दिया उस पर खरा उतरना है। ये साबित करना है कि नीतीश जी ने जो निर्णय लिया वह सही लिया। कोई इधर उधर से बात करता है तो वह गलत बात नहीं किया करे। तरह-तरह की बातें होती हैं। कोई कुछ भी कहेगा लेकिन जब हम नीतीश जी के साथ खड़े हैं तो मजबूती के साथ खड़े हैं।  डगमगाने वाले नहीं है।

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

GANESH SHAMRAT

FirstBihar संवाददाता