ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

तेजप्रताप यादव बोले-खरमास के बाद खेला होगा: नीतीश चच्चा अब तेजस्वी को सीएम बनायेंगे, बूढा गये हैं अब कितना दिन मुख्यमंत्री रहेंगे

PATNA: लालू-राबड़ी के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अब बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. तेजप्रताप यादव ने कहा है कि उनके नीतीश चाचा तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए मान जायेंग. तेजप्रताप

तेजप्रताप यादव बोले-खरमास के बाद खेला होगा: नीतीश चच्चा अब तेजस्वी को सीएम बनायेंगे, बूढा गये हैं अब कितना दिन मुख्यमंत्री रहेंगे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: लालू-राबड़ी के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अब बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. तेजप्रताप यादव ने कहा है कि उनके नीतीश चाचा तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए मान जायेंग. तेजप्रताप बोले- नीतीश चच्चा पहीले ही बोले थे कि तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनायेंगे, उनका सब सबूत हम रखे हुए हैं. तिलसकरात तक रूक जाइये फिर हम बता देंगे कि नीतीश चच्चा कब हमलोग के साथ आ रहे हैं.


खरमास के बाद खेला होगा

तेजप्रताप यादव ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा “खरमास के बाद खेला होगा, खेला त बड़ा जबरदस्त होगा. खेला ऐसा होगा कि बीजेपी की आंख फटी की फटी रह जायेगी. बीजेपी औऱ आरएसएस वालों की आंख फट के रह जायेगी. आप देखते तो जाइये.” नीतीश चच्चा मान गये हैं


तेजप्रताप यादव ने कहा “नीतीश कुमार तो बूढ़ा गये हैं, चाचा जी तो बूढे हो गये हैं. अब कितना दिन मुख्यमंत्री की कुर्सी पर रहेंगे. चाचा जी मान जायेंगे. पिछला बार बोलवे किये थे चाचा जी कि तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनायेंगे. सब सबूत है मेरे पास. सब सबूत दिखा देंगे.बहुत सबूत है मेरे पास.”


आरजेडी की सरकार बनेगी

तेजप्रताप यादव ने कहा कि बिहार में जल्द ही आऱजेडी की सरकार बन जायेगी. इधर ही सब कुछ हो जायेगा. कुछ दिन रूकिये, मकरसंक्रांति के बाद हम खुद बता देंगे कि आरजेडी की सरकार कब बन रही है. घबराइये मत, हम सही हो जायेगा.


तेजस्वी की बात से सहमत नहीं

तेजप्रताप यादव से सवाल पूछा गया कि तेजस्वी ने तो एलान कर दिया है कि नीतीश कुमार न राजद के साथ आ सकते हैं औऱ ना ही राजद उनके साथ जायेगा. तेजप्रताप यादव ने कहा कि वे तेजस्वी की बात से सहमत नहीं हैं. बिहार के विकास के लिए राजद औऱ जेडीयू को साथ आना होगा. नीतीश कुमार राजद के साथ आय़ेंगे औऱ फिर बिहार को एक नौजवान मुख्यमंत्री मिलेगा.


टैग्स