ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

तेजप्रताप ने जगदानंद सिंह पर कार्रवाई की मांग की, कहा- जब तक कार्रवाई नहीं होगी तब तक पार्टी के किसी गतिविधि में नहीं शामिल होंगे

PATNA: छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष पद से आकाश यादव को हटाए जाने से नाराज तेजप्रताप यादव ने RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाया है। तेजप्रताप ने कहा कि क

तेजप्रताप ने जगदानंद सिंह पर कार्रवाई की मांग की, कहा- जब तक कार्रवाई नहीं होगी तब तक पार्टी के किसी गतिविधि में नहीं शामिल होंगे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष पद से आकाश यादव को हटाए जाने से नाराज तेजप्रताप यादव ने RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाया है। तेजप्रताप ने कहा कि क्या हम परिवार और पार्टी से अलग हैं। यह फैसला लेने से पहले हमसे क्यों नहीं पूछा गया। तेजप्रताप ने कहा कि हमेशा सच्चाई की जीत होती है और होगी। आरजेडी पार्टी दफ्तर का हाल यह है कि कोई आदमी पार्टी कार्यालय में जाना नहीं चाहता। आम कार्यकर्ताओं को बेइज्जत किया जाता है। पार्टी कार्यालय को जंजीर से बांध कर रखा जाता है। पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं का बराबर अपमान किया जाता है। तेजप्रताप ने जगदानंद सिंह पर कार्रवाई की मांग की है। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे कोर्ट जाएंगे और जब तक कार्रवाई नहीं होगी तब तक पार्टी के किसी गतिविधि में नहीं शामिल होंगे।


आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग दोहराते हुए हसनपुर विधायक व आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव ने कहा कि पार्टी की विचारधारा को बदला जा रहा है। पार्टी को हम तोड़ने का काम नहीं कर रहे हैं। बदलाव को लेकर हमसे क्यों नहीं पूछा गया। क्या हम संवैधानिक पद पर नहीं है। बिना सोचे समझे किसी को पार्टी से बाहर नहीं किया जा सकता है। पार्टी के नियमों का पालन नहीं कर रहे है। लगता है आरएसएस वाले इन्हें हैंडल कर रहे हैं। पार्टी के विधायकों को भी इज्जत नहीं दिया जाता है। अब छात्रों को बेइज्जत करने में लगे हैं। तेजप्रताप ने कहा कि दोहरी राजनीति नहीं चलेगी। बढ़ते नौजवानों के तोड़ने का काम कर रहे हैं। संगठन में दोहरी राजनीति नहीं चलेगी। पार्टी में संविधान के खिलाफ क्यों काम किया गया इसका जवाब मुझे चाहिए। 



तेजप्रताप ने कहा कि किसी को पार्टी से हटाने से पहले आपने शोकॉज क्यों नहीं भेजा। पार्टी और नियम के विरुद्ध जाकर प्रदेश अध्यक्ष ने यह कार्रवाई की है। बिना नियम कानून जाने कोई प्रदेश अध्यक्ष थोड़े ही बन जाता है। इस तरह की कार्रवाई से पार्टी में बिखराव होगा। इसका खामियाजा पार्टी को ही भुगतना पड़ता है। राष्ट्रीय जनता दल के संविधान को पहले पढ़ लें उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष किसी मामले पर बोले। लालू रसोई चलाने का काम कौन कर रहा है यह पूरा बिहार जानता है। तेजप्रताप ने प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। तेजप्रताप ने शिवानंद तिवारी पर आरोप लगाया कि उन्होंने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को जेल भेजवाया। 

टैग्स