ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

तेजस्वी यादव पर मांझी का बड़ा हमला, कहा.. RJD ने बिहार को रबड़ स्टांप मुख्यमंत्री दिया

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा द्रौपदी मुर्मू को मुर्ति कहे जाने के बाद बिहार की सियासत गर्म हो गई है। तेजस्वी के बयान के बाद एनडीए के सभी दल एकजुट हो गए हैं और लगातार

तेजस्वी यादव पर मांझी का बड़ा हमला, कहा.. RJD ने बिहार को रबड़ स्टांप मुख्यमंत्री दिया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा द्रौपदी मुर्मू को मुर्ति कहे जाने के बाद बिहार की सियासत गर्म हो गई है। तेजस्वी के बयान के बाद एनडीए के सभी दल एकजुट हो गए हैं और लगातार तेजस्वी पर हमलावर बने हुए हैं। बीजेपी और जेडीयू के बाद हम ने तेजस्वी पर बड़ा हमला बोला है। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के संरक्षक जीतनराम मांझी ने राबड़ी देवी का नाम लिए बिना उन्हें रबड़ स्टांप मुख्यमंत्री बताया है।


जीतनराम मांझी ने ट्वीट कर कहा है कि ‘लगभग 7 साल तक बिहार को रबड़ स्टाम्प मुख्यमंत्री देने वाले राजद नेताओं को SC/ST समाज के लोग हमेशा रबड़ स्टाम्प ही लगते हैं। मांझी ने कहा है कि उन्हें भी कुछ लोग रबर स्टांप मुख्यमंत्री ही समझते थे लेकिन परिणाम सबने देखा है। जीतनराम मांझी ने कहा है कि द्रौपदी मुर्मू पर कमेंट करने से पहले आरजेडी नेता अपनी शैक्षणिक योग्यता ही देख लेते तो शायद ऐसा नहीं कहते।


दरअसल, तेजस्वी यादव ने शनिवार को शिवहर दौरे के दौरान एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को लेकर कहा था कि राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति को बैठाना है ना कि मुर्ति को। आरजेडी नेता ने तंज कसते हुए कहा था कि हमने द्रौपदी मुर्मू को बोलते हुए कभी नहीं सुना है। इस बयान के बाद NDA के सभी दल तेजस्वी यादव पर लगातार हमलावर बने हुए हैं। बीजेपी और जेडीयू के बाद हम ने भी तेजस्वी यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।


तेजस्वी यादव पर मांझी का बड़ा हमला, कहा.. RJD ने बिहार को रबड़ स्टांप मुख्यमंत्री दिया