ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

तेजस्वी यादव की BJP को बड़ी चुनौती, कहा.. औकात है तो अकेले चुनाव लड़कर दिखाए

PATNA : महंगाई समेत अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी में जुटी आरजेडी ने बीजेपी को बड़ी चुनौती दे दी है। तेजस्वी यादव ने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा है कि अगर

तेजस्वी यादव की BJP को बड़ी चुनौती, कहा.. औकात है तो अकेले चुनाव लड़कर दिखाए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : महंगाई समेत अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी में जुटी आरजेडी ने बीजेपी को बड़ी चुनौती दे दी है। तेजस्वी यादव ने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा है कि अगर दम है तो वह बिहार में अकेले चुनाव लड़कर दिखाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी की औकात नहीं है कि वह अपने दम पर चुनाव लड़ सके। बिहार में आज तक बीजेपी अकेले चुनाव नहीं लड़ पाई।


तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी के नेता आते हैं और सिर्फ घोषणा कर के चले जाते हैं लेकिन किसी में भी इतना जीगर नहीं है कि वह अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर सके। उन्होंने कहा कि बीजेपी की औकात नहीं है कि वह उनकी चुनौती को स्वीकार कर सके। इस दौरान तेजस्वी ने केंद्रीय जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप भी केंद्र सरकार पर लगाया।


बता दें कि तेजस्वी यादव महंगाई समेत अन्य मुद्दों को लेकर केन्द्र सरकार और बीजेपी पर लगातार हमलावर बने हुए हैं, लेकिन वे नीतीश कुमार की सरकार पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। बढ़ती महंगाई, अग्निपथ समेत अन्य मुद्दों को लेकर आगामी 7 अगस्त को महागठबंधन ने प्रतिरोध मार्च का एलान किया है। इस मार्च में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में कांग्रेस और लेफ्ट के नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रतिरोध मार्च को सफल बनाने के लिए आज आरजेडी की अहम बैठक बुलाई गई थी, जिसमें पार्टी के तमाम बड़े नेता शामिल हुए।

टैग्स