ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

सियासी ‘खेला’ के बीच तेजस्वी के आवास पहुंची राबड़ी देवी, नजरबंद विधायकों से करेंगी मुलाकात

PATNA: 12 फरवरी को नीतीश सरकार की अग्निपरीक्षा से पहले बिहार का सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। पार्टी में टूट के डर से आरजेडी ने अपने सभी विधायकों को नजरबंद कर रखा है। पूर्व

सियासी ‘खेला’ के बीच तेजस्वी के आवास पहुंची राबड़ी देवी, नजरबंद विधायकों से करेंगी मुलाकात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: 12 फरवरी को नीतीश सरकार की अग्निपरीक्षा से पहले बिहार का सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। पार्टी में टूट के डर से आरजेडी ने अपने सभी विधायकों को नजरबंद कर रखा है। पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के पांच देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास पर माले और आरजेडी विधायकों को नजरबंद किया गया है। 


बिहारम में जारी तमाम तरह के सियासी खेल के बीच पूर्व सीएम राबड़ी देवी तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर पहुंची हैं, जहां वे नजरबंद किए गए विधायकों से मुलाकात करेंगी। कहा जा रहा है कि खुद लालू प्रसाद भी तेजस्वी के उस आवास पर पहुंचेंगे जहां विधायकों को नजरबंद किया गया है। लालू प्रसाद के साथ साथ राबड़ी देवी भी सियासी हलचल के बीच एक्टिव हो गई हैं।


बता दें कि 12 फरवरी को नीतीश सरकार को विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा साबित करना है। आरजेडी और कांग्रेस ने दावा किया है कि नीतीश सरकार फ्लोर टेस्ट में सफल नहीं होगी। तेजस्वी यादव ने बड़े खेल का दावा तो कर दिया है लेकिन अब अपनी पार्टी में टूट के डर से सहमें हुए हैं। ऐसे में विधायकों को अपने आवास में नजरबंद कर दिया है और उनपर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।


बिहार में नई सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले बड़े सियासी खेल की कयासों के बीच तेजस्वी यादव ने शनिवार को विधायक दल की बैठक बुलाई थी। शाम तीन बजे से आयोजित विधायक दल की बैठक में आरजेडी और माले के विधायकों के पहुंचने के बाद उन्हें तेजस्वी यादव ने अपने सरकारी आवास में नजरबंद कर दिया था। अब कल सभी विधायक यहां से निकलकर सीधे विधानसभा पहुंचेंगे।