ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

तेजस्वी ने जातिगत जनगणना को लेकर BJP को फिर घेरा, पूछा..जातीय जनगणना से क्यों डर रही बीजेपी

PATNA: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों जातिगत जनगणना को लेकर बीजेपी और केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश में लगे हैं।जातिगत जनगणना को लेकर तेजस्वी ने एक बार फिर ट्वीट के माध्यम स

तेजस्वी ने जातिगत जनगणना को लेकर BJP को फिर घेरा, पूछा..जातीय जनगणना से क्यों डर रही बीजेपी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों जातिगत जनगणना को लेकर बीजेपी और केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश में लगे हैं।जातिगत जनगणना को लेकर तेजस्वी ने एक बार फिर ट्वीट के माध्यम से बीजेपी पर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने बीजेपी से सवाल पूछा है कि वह जातिगत जनगणना से क्यों डर रही है।


तेजस्वी ने पूछा है कि जब अनूसूचित जाति/ जनजाति और सभी धर्मों की गिनती हो सकती है तो सवर्ण, पिछड़े, अति पिछड़ों और दलितों की गिनती क्यों नहीं हो सकती है। तेजस्वी ने कहा है कि बिहार में जातिगत जनगणना होने से यह पता चल सकेगा कि वास्तव में कमजोर वर्ग के लोगों की कितनी संख्या है। जातिगत जनगणना होने से सरकारी योजनाओं का लाभ उन लोगों तक पहुंच सकेगा जिनको वास्तव में उसकी जरूरत है।


तेजस्वी लिखते हैं कि, "Scientific और authentic डेटा के बिना कोई भी सरकार गरीब, वंचित और उपेक्षित वर्गों का सर्वांगीण विकास कर ही नहीं सकती। जब अनुसूचित जाति/जनजाति और सभी धर्मों की गणना होती है तो पिछड़े/अतिपिछड़े एवं उच्च वर्गों की जनगणना क्यों नहीं हो सकती? भाजपा जातीय गणना से क्यों डर रही है? 


इससे पहले भी तेजस्वी ने जातिगत जनगणना को लेकर भाजपा घोर सामाजिक न्याय विरोधी पार्टी बताया था। उन्होंने बीजेपी और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय पर हमला बोलते हुए लिखा था कि, भाजपा घोर न्याय विरोधी पार्टी है। बिहार विधानसभा से जातिगत जनगणना कराने का हमारा प्रस्ताव दो बार सर्वसम्मति से पारित हो चुका है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री राय ने लिखित में जातिगत जनगणना कराने से मना कर दिया है। बिना इसके बिहार में कोई जनगणना नहीं होनें देंगे।


बता दें कि जातिगत जनगणना के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के सभी दलों का एक संयुक्त प्रतिनिधि मंडल प्रधानमंत्री से मुलाकात कर चुका है। अन्य दलों के साथ साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बिहार में जातिगत जनगणना कराने की बात कही थी। इसके लिए बिहार में दोनों ही सदनों से प्रस्ताव भी पारित हो चुका है।ऐसे में अब तेजस्वी इस मुद्दे को लेकर बीजेपी और केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर बने हुए हैं।


तेजस्वी ने जातिगत जनगणना को लेकर BJP को फिर घेरा, पूछा..जातीय जनगणना से क्यों डर रही बीजेपी