ब्रेकिंग
होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानसद्भावना एक्सप्रेस में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तारसैटेलाइट टाउनशिप का विरोध: मंत्री के सामने जमीन मालिकों ने की नारेबाजी, कहा..'निकलो खेत खलिहानों से जंग लड़ों बेइमानों से' सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारहोमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानसद्भावना एक्सप्रेस में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तारसैटेलाइट टाउनशिप का विरोध: मंत्री के सामने जमीन मालिकों ने की नारेबाजी, कहा..'निकलो खेत खलिहानों से जंग लड़ों बेइमानों से' सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहार

तेजस्वी के बयान पर हमलावर हुई NDA, जेडीयू बोली.. पहले खुद के गिरेबान में झांकें तेजस्वी यादव

PATNA : राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को मूर्ति बताने पर एनडीए के सभी दल तेजस्वी यादव पर हमलावर हो गए हैं। तेजस्वी के बयान को लेकर बीजेपी के बाद अब जेडीयू ने भी तेजस्वी

तेजस्वी के बयान पर हमलावर हुई NDA, जेडीयू बोली.. पहले खुद के गिरेबान में झांकें तेजस्वी यादव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को मूर्ति बताने पर एनडीए के सभी दल तेजस्वी यादव पर हमलावर हो गए हैं। तेजस्वी के बयान को लेकर बीजेपी के बाद अब जेडीयू ने भी तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला है। जेडीयू ने कहा है कि जिनके खुद के घर शीशे को हों वे दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंका करते हैं। जेडीयू ने कहा कि तेजस्वी यादव पहले खुद के गिरेबान में झांक कर देखें उसके बाद किसी पर टिप्पणी करें।


जेडीयू ने तेजस्वी के बयान पर गहरी नाराजगी जताई है। पार्टी के प्रवक्ता अरविंद निषाद ने पूर्व सीएम राबड़ी देवी का नाम लिए बगैर कहा है कि तेजस्वी यादव पहले खुद के घर को देख लें तब दूसरों के बारे में टिप्पणी करें। उन्होंने कहा कि एनडीए ने समाज के सबसे नीचले तबके से आने वाली द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाकर उन्हें सम्मान देने का काम किया है। द्रौपदी मुर्मू राज्यपाल रह चुकी हैं और अब देश की राष्ट्रपति बनने जा रही हैं। एनडीए डॉ.राममनोहर लोहिया के सपने को पूरा करने जा रहा है।


दरअसल, तेजस्वी यादव ने शनिवार को शिवहर दौरे के दौरान एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को लेकर कहा था कि राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति को बैठाना है ना कि मुर्ति को। आरजेडी नेता ने तंज कसते हुए कहा था कि हमने उन्हें बोलते हुए कभी नहीं सुना है। इस बयान के बाद बीजेपी तेजस्वी यादव पर लगातार हमलावर बनी हुई है। इधर, जेडीयू ने भी तेजस्वी के इस बयान पर गहरी नाराजगी जताई है।