ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

तेजस्वी का ’बाहुबली’ अवतार, पापा लालू यादव की जीप खींचने लगे

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच पिछले दिनों विधानसभा के एक कार्यक्रम में मंच पर जो बातचीत हुई उसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब देखने को मिली थी

तेजस्वी का ’बाहुबली’ अवतार, पापा लालू यादव की जीप खींचने लगे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच पिछले दिनों विधानसभा के एक कार्यक्रम में मंच पर जो बातचीत हुई उसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब देखने को मिली थी। सोशल मीडिया पर चर्चा हुई कि पीएम मोदी ने तेजस्वी यादव को वजन कम करने की सलाह दी थी। इसके बाद तेजस्वी यादव क्रिकेट खेलते हुए नजर आए थे। तेजस्वी पुराने क्रिकेटर रहे हैं लेकिन राजनीति में आने के बाद वह मैदान से दूर हो गए। तेजस्वी की फिजिकल एक्टिविटी को पीएम मोदी की सलाह से जोड़कर देखा जा रहा है लेकिन अब तेजस्वी यादव का बाहुबली अवतार देखने को मिला है।


दरअसल, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में तेजस्वी यादव जीप खींचते हुए नजर आ रहे हैं। तेजस्वी यादव का वीडियो उनकी मां पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर स्थित आवास का है। वे अपने पापा लालू यादव की पुरानी जीप को खींच रहे हैं। यह जीप तब की है जब लालू यादव युवा हुआ करते थे।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों खूब पसीना बहा रहे हैं। आरजेडी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में तेजस्वी एक बार फिर वर्कआउट करते दिख रहे हैं। तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद की पुरानी जीप को खींचते और धक्का देते नजर आ रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से लिखा गया है ‘उसे गुमां है कि हमारी उड़ान कुछ कम है हमें यक़ीं है कि ये आसमान कुछ कम है’।



टैग्स