ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

तेजस्वी के खिलाफ साजिश रच रहे हैं नीतीश, RJD ने लगाया बड़ा आरोप

PATNA : कोरोना महामारी के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार से बाहर हैं। तेजस्वी ने नीतीश कुमार को पत्र लिखते हुए अस्पतालों का निरीक्षण करने की इजाजत मांगी थी लेकिन सरकार

तेजस्वी के खिलाफ साजिश रच रहे हैं नीतीश, RJD ने लगाया बड़ा आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : कोरोना महामारी के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार से बाहर हैं। तेजस्वी ने नीतीश कुमार को पत्र लिखते हुए अस्पतालों का निरीक्षण करने की इजाजत मांगी थी लेकिन सरकार ने इसका जवाब नहीं दिया और अब नीतीश सरकार ने अपने मंत्रियों के बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी है। आरजेडी का आरोप है कि नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव के खिलाफ साजिश रचते हुए यह फैसला किया है।


आरजेडी के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार दरअसल अपने मंत्रियों के बहाने तेजस्वी यादव को बिहार नहीं आने देना चाहते।कोरोना वायरस के दौर में अगर तेजस्वी यादव अस्पतालों में जाने की इजाजत मांग रहे हैं तो सरकार एक तरफ चुप्पी साधे बैठी है तो वहीं दूसरी तरफ मंत्रियों को भी बाहर निकलने से रोक दिया गया है।


RJD प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने सीएम नीतीश से सवाल किया कि क्या आप तेजस्वी से डर गये?  तेजस्वी से डर कर आपने तुगलगी फरमान जारी कर दिया कि मंत्री और प्रभारी मंत्री घर से में कैद हो जाए कही नहीं जाएंगे। नेता प्रतिपक्ष ने लोगों के बीच जाने के लिए आपसे अनुमति मांगी थी इधर आपने यह फरमान जारी कर दिया। तेजस्वी जी के डर से आपने यह आदेश जारी किया। सच्चाई तो यह है कि आपके मंत्री तो पहले से ही अपने-अपने घरों में कैद थे।  


 वही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक ट्वीट कर लिखा कि "सेवा कर्म मानवता का लिए विचार तत्पर है राजद, महामारी से जीतेगा बिहार"