ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

तेजस्वी के बिना सुधार ना होई..लालू बिना चालू ई बिहार ना होई..खेसारी लाल के गाने पर झूमे राजद कार्यकर्ता

PATNA: पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 3 मार्च यानि कल महागठबंधन की जन विश्वास महारैली आयोजित की गयी है। इस रैली में शामिल होने के लिए बिहार के कोने-कोने से लोग पहुंचे हैं। इ

तेजस्वी के बिना सुधार ना होई..लालू बिना चालू ई बिहार ना होई..खेसारी लाल के गाने पर झूमे राजद कार्यकर्ता
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 3 मार्च यानि कल महागठबंधन की जन विश्वास महारैली आयोजित की गयी है। इस रैली में शामिल होने के लिए बिहार के कोने-कोने से लोग पहुंचे हैं। इनके रहने और भोजन की व्यवस्था की गयी है साथ ही इनके मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।


 रैली में शामिल होने वाले लोगों के मनोरंजन के लिए पटना में भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव को बुलाया गया है। खेसारी लाल यादव के गीतों पर लोग झूम उठे। खेसारी यादव ने जब तेजस्वी के बिना सुधार ना होई और लालू बिना चालू ई बिहार ना होई गाया तो राजद समर्थक थिरकने को विवश हो गये। रैली को लेकर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। खेसारी यादव ने मंच से कहा कि पटना के गांधी मैदान में जन विश्वास महारैली नहीं महोत्सव होने जा रहा है।  


इस मौके पर राजद नेताओं ने खेसारी लाल यादव को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। राजद का झंडा हाथों में लेकर भारी संख्या में लोग खेसारी लाल का प्रोग्राम देखने पहुंचे थे। सबसे ज्यादा शिक्षा के मारल जाता रज रोजगार कुछ ना बुझाता लेकिन 17 महीने में बुझाइला कि बिहार बदली क्या रे..लेकिन कोनो बात ना समय से पहले और भाग्य से ज्यादा केहू के कुछ मिलेला ना..इसमें दोष किसी का नहीं है। ना आए थे वो दोषी है ना छोड़कर गये वो दोषी है। 


खेसारी ने कहा कि आज ऐसा नहीं होता तो हम एकजुट नहीं होते। आज रिंकू भईया की वजह मैं यहां आया यह एक संयोग है और मैं आज आप सबके बीच गा रहा हूं यह भी संयोग है। तेजस्वी यादव को बड़ा करने में आप सबका बहुत बड़ा योगदान है। जिस दिन आपका आशीर्वाद पड़ जाता है तो एक भैंस चराने वाला भी खेसरिया हो जाता है।