ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

तेजस्वी आवास में अंताक्षरी खेल रहे राजद विधायक, बोले मनोज झा..हम जिंदाबाद थे..जिंदाबाद हैं और जिंदाबाद रहेंगे

PATNA: RJD विधायक दल की बैठक के बाद तमाम राजद विधायकों को 5 देशरत्न मार्ग स्थित तेजस्वी यादव के आवास पर नजरबंद किया गया है। बिहार की नई एनडीए सरकार का फ्लोर टेस्ट 12 फरवरी को

तेजस्वी आवास में अंताक्षरी खेल रहे राजद विधायक, बोले मनोज झा..हम जिंदाबाद थे..जिंदाबाद हैं और जिंदाबाद रहेंगे
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: RJD विधायक दल की बैठक के बाद तमाम राजद विधायकों को 5 देशरत्न मार्ग स्थित तेजस्वी यादव के आवास पर नजरबंद किया गया है। बिहार की नई एनडीए सरकार का फ्लोर टेस्ट 12 फरवरी को विधानसभा में होना है। 12 फरवरी की सुबह तक राजद के तमाम विधायक तेजस्वी यादव के आवास पर ही रहेंगे। लालू और तेजस्वी यादव के मिले निर्देश के बाद राजद के तमाम विधायकों ने अपने-अपने आवास से कपड़ा, कंबल, सुटकेस मंगवा लिया है। 


विधायकों के ड्राइवर और सुरक्षा कर्मी इसे लेकर पहुंचे। यहां विधायकों के मनोरंजन का भी पूरा इंतजाम किया गया है। आवास के अंदर गिटार भी मंगवाया गया है। खाने-पीने के साथ-साथ गानों का भी विधायक लुफ्त उठाएंगे। बताया जा रहा है कि ऐसे भी विधायक है जो गिटार बजाते हैं। शायद उनके लिए ही गिटार मंगवाया गया है। राजद नेता मनोज झा ने बताया कि तेजस्वी आवास में राजद विधायक अंताक्षरी खेल रहे हैं। 


मनोज झा ने आगे कहा कि 12 फरवरी का दिन कैलेंडर का आम दिन है। परेशानी जिनको हो रही है सवाल उनसे पूछे जाने चाहिए। हमारे दल और महागठबंधन दल के तमाम विधायक आएं और उन्होंने इच्छा व्यक्त किया कि आगामी 48 घंटे हम एक साथ रहेंगे। इस दौरान कई पहलुओं पर चर्चा करेंगे। राजद विधायक अंताक्षरी खेल रहे हैं। 


मनोज झा ने कहा कि एक अखबार ने आज सुबह अपने हेडलाइन में खबर छापी है और इसी से जुड़ी खबर एक टेलिविजन ने भी चलाया। हमारे एक-एक विधायक अंदर आराम से बैठकर बिहार और देश की राजनीति के बारे में बातचीत कर रहे हैं।12 फरवरी तो एक छोटा एपिसोड है। तेजस्वी जी ने कहा कि खेल शुरू है खत्म हम करेंगे। 


मनोज झा ने कहा कि गठबंधन में नीतीश जी चलकर आए थे तेजस्वी जी नहीं गये थे। चलकर आने के बाद किस दबाव में नीतीश जी ने निर्णय लिया या फिर उनसे लिवाया गया यह इतिहास तय करेगा। इस तरह की पलान्टेड खबरे चलाई गयी उनकी की कलई खुल गयी। हमारे तो तमाम विधायक हमारे पास है। उनके यहां भोज में लोग नहीं पहुंचे। मनोज झा ने कहा कि जो विधायकों को गया ले जाये वो बीजेपी की कार्यशाला और हमारे नेता के घर जो ठहरे उस पर हाय तौबा। मनोज झा ने कहा कि राजद में कोई भय नहीं है एनडीए अपनी चिंता करें हम जिंदाबाद थे जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेंगे। 


वही राजद विधायकों को नजरबंद किये जाने पर जेडीयू का रिएक्शन अब सामने आया है। जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि जो डर गया वो मर गया। फ्लोर टेस्ट से पहले महागठबंधन के घटक दल ने हार मान लिया है 12 फरवरी को होने वाले फ्लोर टेस्ट में एनडीए की जीत होगी। नीरज कुमार ने कहा कि महागठबंधन के घटक दल राजद द्वारा यह फैसला लिया जाना कि सारे विधायक और विधान पार्षद 5 देशरत्न मार्ग में राजनैतिक रूप से नजरबंद रहेंगे। कहावत है जो डर गया वो मर गया। इसका मतलब साफ है कि महागठबंधन का घटक दल पहले ही प्रथमदृष्टया में हार गया और फ्लोर टेस्ट में एनडीए की जीत होगी।