ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

तेजस्वी ने कर दी RLSP की सफाई, अब नीतीश के हाथ क्या आएगा

PATNA : तेजस्वी यादव ने रालोसपा का जेडीयू में विलय होने से पहले ही उसकी सफाई कर डाली है. उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को आज बड़ा झटका देते हुए कई बड़े चेहरों को आरजेडी में शामिल करा ल

तेजस्वी ने कर दी RLSP की सफाई, अब नीतीश के हाथ क्या आएगा
First Bihar
3 मिनट

PATNA : तेजस्वी यादव ने रालोसपा का जेडीयू में विलय होने से पहले ही उसकी सफाई कर डाली है. उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को आज बड़ा झटका देते हुए कई बड़े चेहरों को आरजेडी में शामिल करा लिया गया है. पार्टी के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा ने रालोसपा छोड़कर आरजेडी की सदस्यता ले ली है. 




पटना स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की उपस्थिति में रालोसपा पार्टी के करीब तीन दर्जन नेताओं ने राजद का दामन थामा, जिसमें कई बड़े चेहरे शामिल हैं. तेजस्वी ने कहा कि इन नेताओं ने खुद उपेंद्र कुशवाहा को ही पार्टी से बाहर कर रालोसपा का आरजेडी में विलय कर दिया है. रालोसपा में अब सिर्फ उपेंद्र कुशवाहा ही बच गए हैं. 


तेजस्वी ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा अक्सर कहते थे कि नीतीश कुमार जैसा दोस्त हो तो किसी को दुश्मन की जरूरत नहीं है. उपेंद्र कुशवाहा ने बाद में शिक्षा को लेकर कई आंदोलन की शुरुआत की. लेकिन आज शिक्षा की स्थिति और भी बदतर हो गई है. लेकिन फिर भी वह जेडीयू में जा रहे हैं. 


तेजस्वी ने कहा कि लोगों को याद होना चाहिए कि चुनाव के समय नीतीश कुमार ने खुद रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के लिए नीच शब्द का उपयोग किया था. जिसे लेकर कुशवाहा ने काफी हंगामा खड़ा किया था. उनकी पार्टी ने चुनाव में इसे मुद्दा भी बनाया. नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि बिहार में नीतीश कुमार खुद वैशाखी के सहारे हैं. बिहार में डबल इंजन की सरकार में विकास ठप पड़ गया है. नीतीश कुमार के आज ऐसे दिन आ गए हैं, जिसे उन्होंने नीच कहा, आज उसे ही पार्टी में शामिल करने जा रहे हैं.


तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार के मंत्री के आवास के कैंपस में शराब मिला लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. गोपालगंज के कुचायकोट सीट से जेडीयू विधायक पप्पू पांडेय उर्फ़ अमरेंद्र पांडेय के ऊपर ट्रिपल मर्डर का आरोप है लेकिन उसके ऊपर भी पार्टी ने कोई कार्रवाई नहीं की. तेजस्वी ने कहा कि यही है बिहार में आज का जंगलराज. शराब माफिया के हाथों पुलिस का एनकाउंटर हो रहा है. सरकार की ओर से कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा.

टैग्स