ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

तेजस्वी से रार लेकिन पप्पू से प्यार, कांग्रेस ने JAP सुप्रीमो से विधानसभा उपचुनाव में मांगी मदद

PATNA : विधानसभा की 2 सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में भले ही महागठबंधन दो फाड़ हो गया है. कांग्रेस लगातार तेजस्वी यादव और आरजेडी के ऊपर हमला बोल रही है. लेकिन तेजस्वी को लेकर

तेजस्वी से रार लेकिन पप्पू से प्यार, कांग्रेस ने JAP सुप्रीमो से विधानसभा उपचुनाव में मांगी मदद
First Bihar
2 मिनट

PATNA : विधानसभा की 2 सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में भले ही महागठबंधन दो फाड़ हो गया है. कांग्रेस लगातार तेजस्वी यादव और आरजेडी के ऊपर हमला बोल रही है. लेकिन तेजस्वी को लेकर कांग्रेस का रवैया जहां तकरार भरा है, वहीं पप्पू यादव से कांग्रेस से प्यार भरी बातें कर रही है.


विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने जाप सुप्रीम पप्पू यादव से मदद मांगी है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने पप्पू यादव को चिट्ठी लिखी है. पप्पू यादव से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आग्रह किया है कि वह तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस की मदद करें. 


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने तारापुर सीट से राजेश कुमार मिश्रा को जीत दिलाने के लिए आग्रह किया है. यही नहीं कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अतिरेक कुमार के लिए भी मदद की अपील पप्पू यादव से की है. 


आपको याद दिला दें कि पप्पू यादव ने भी पहले कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया था. लेकिन बाद में कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट पर जन अधिकार पार्टी ने अपना उम्मीदवार उतार दिया. पप्पू यादव की पार्टी के उम्मीदवार उतारने के बावजूद कांग्रेस जाप सुप्रीमो से मदद की उम्मीद जता रही है. 


तेजस्वी से रार लेकिन पप्पू से प्यार, कांग्रेस ने JAP सुप्रीमो से विधानसभा उपचुनाव में मांगी मदद