ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

तेजस्वी यादव ने कर दी घोषणा.. योगी की विदाई तय, यूपी में 10 मार्च को आ रहे हैं अखिलेश

PATNA : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का आज आखिरी चरण का मतदान हो रहा है. विधानसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया. शाम 6 बजे तक वोटिंग चलेगी. इस

तेजस्वी यादव ने कर दी घोषणा.. योगी की विदाई तय, यूपी में 10 मार्च को आ रहे हैं अखिलेश
First Bihar
2 मिनट

PATNA : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का आज आखिरी चरण का मतदान हो रहा है. विधानसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया. शाम 6 बजे तक वोटिंग चलेगी. इस चरण में 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत का दावा करने में लगे हुए हैं. 


बिहार की सियासत भी उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर खूब गर्म है. यूपी चुनाव के परिणाम को लेकर बिहार के राजनीतिक दल भी अपनी नजरें बनाए हुए हैं. इस दरमियान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा दावा कर दिया है. तेजस्वी यादव ने कहा कि यूपी में एकतरफा वोट पड़ रहा है. बीजेपी की सरकार का उत्तर प्रदेश में सफाया होने वाला है. 


तेजस्वी यादव ने कहा कि आज अंतिम चरण के मतदान हो रहे हैं. 10 मार्च को रिजल्ट आएगा. अब समाजवादी पार्टी की सरकार मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बना रहे हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि यूपी की जनता बीजेपी को आइना दिखा रही है. जनता ने ठान लिया है कि बीजेपी को भगाना है. जिससे बीजेपी नेताओं की परेशानी बढ़ी हुई है. उनकी परेशानी को देख कर लग रहा है कि अब उनके सरकार की विदाई तय हो गई है.