ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

तेजस्वी ने बिहार पुलिस को बताया JDU कार्यकर्ता, केंद्रीय बल की सुरक्षा में चुनाव कराने की मांग

PATNA : बिहार में विधानसभा उपचुनाव को लेकर 30 सितंबर को वोटिंग होने वाली है. 2 नवंबर को तारापुर और कुशेश्वरस्थान सीट का रिजल्ट भी आ जायेगा. आज से चुनाव प्रचार भी थम गया है. इस

तेजस्वी ने बिहार पुलिस को बताया JDU कार्यकर्ता, केंद्रीय बल की सुरक्षा में चुनाव कराने की मांग
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में विधानसभा उपचुनाव को लेकर 30 सितंबर को वोटिंग होने वाली है. 2 नवंबर को तारापुर और कुशेश्वरस्थान सीट का रिजल्ट भी आ जायेगा. आज से चुनाव प्रचार भी थम गया है. इसी बीच बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर नीतीश सरकार पर बड़े आरोप लगाये हैं. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश सरकार और उनके अधिकारी पिछली बार की तरह इस बार भी चुनाव जीतने के लिए षड्यंत्र रच रहे हैं. पुलिस अधिकारी भी प्रशासन की तरह नहीं बल्कि जेडीयू के कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं. 




तेजस्वी यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव से ठीक 1 महीने पहले पुलिसकर्मियों को बिरौल से कुशेश्वरस्थान के बगहा में ट्रांसफर कर दिया गया है. राजद ने इस बारे में बीते 23 अक्टूबर को चुनाव आयोग से शिकायत भी की थी. इसका जवाब 26 अक्टूबर को चुनाव आयोग ने दिया जिसमें आयोग ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही. 


तेजस्वी यादव ने कहा कि बिरौल एसडीपीओ दिलीप कुमार झा के खिलाफ मतदाताओं को प्रभावित करने का आरोप आरजेडी ने लगाया है. इसे लेकर चुनाव आयोग ने दरभंगा प्रशासन से जवाब भी मांगा है लेकिन बावजूद इसके जिला प्रशासन ने दिलीप कुमार झा को 25 बूथ की जिम्मेदारी दे दी है. तेजस्वी ने कहा कि बिना किसी नोटिफिकेशन के दिलीप कुमार झा को दरभंगा प्रतिनियुक्ति पर लाया गया है. 




उन्होंने कहा कि उन्हें बिहार की सरकार और यहां की पुलिस पर भरोसा नहीं है. सरकार जब चुनाव आयोग का ही आदेश मानने को तैयार नहीं है तो क्या उम्मीद की जा सकती है. ऐसे में निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने के लिए केंद्रीय बल के नेतृत्व में चुनाव का आयोजन होना चाहिए. 


तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डरे हुए हैं. उन्हें अपने वर्तमान और भविष्य की चिंता सता रही है इसलिए इस बार भी वह साजिश रच कर चुनाव जीतना चाहते हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि सत्ता के लालच में नीतीश कुमार अब निम्न स्तर की राजनीति कर रहे हैं, इससे उनकी बौखलाहट साफ दिख रही है.