ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

तेजस्वी का CM नीतीश को खुला चैलेंज, बोले.. चुनौती पूरी करने में भ्रम और हड्डी दोनों टूट जाएगी

PATNA : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नया चैलेंज दे दिया है. ये चैलेंज चुनाव प्रचार के लिए सफ़र सड़क मार्ग से तय करने का है. दरअसल, बिहार के कई इ

तेजस्वी का CM नीतीश को खुला चैलेंज, बोले.. चुनौती पूरी करने में भ्रम और हड्डी दोनों टूट जाएगी
First Bihar
4 मिनट

PATNA : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नया चैलेंज दे दिया है. ये चैलेंज चुनाव प्रचार के लिए सफ़र सड़क मार्ग से तय करने का है. दरअसल, बिहार के कई इलाकों में सड़कों की हालत इतनी ख़राब है कि उसपर गाड़ियां तो दूर की बात है, चलना भी काफी मुश्किल है. तेजस्वी इसका जिक्र फलर भी कई बार कर चुके हैं लेकिन आज उन्होंने सीएम नीतीश को खुली चुनौती दे डाली है. 




दरअसल, बिहार में उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. 30 अक्टूबर को दोनों सीटों के लिए मतदान होने हैं. इसको लेकर नेताओं की सक्रीयता बढ़ गई है. सभी दल अपने अपने उम्मीदवारों को जीत दिलाने के लिए चुनावी कैंपेन में लग गए हैं. तेजस्वी यादव अभी आरजेडी के उम्मेदवार के प्रचार-प्रसार के सिलसिले में दरभंगा के कुशेश्वरस्थान गए हुए हैं. कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं. इसी बीच नेता प्रतिपक्ष ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. 




वीडियो में तेजस्वी ने कुशेश्वरस्थान की सड़कों की हालत दिखाई है. इतना ही नहीं तेजस्वी ने लिखा है- 16 वर्षों के CM नीतीश कुमार को खुली चुनौती देता हूँ कि 16 वर्षों तक उन्हें लगातार विजयी बनाने वाले कुशेश्वर स्थान क्षेत्र में वो एक बार सड़क मार्ग से घुम कर देख लें. अगर उनका भ्रम और कमर की हड्डी ना टूट जाए तो जो कहे! वो जनता व सच्चाई से डरते है इसलिए हेलिकॉप्टर से उड़ते है. 






आपको बता दें कि तीन दिवसीय दौरे पर तेजस्वी यादव कुशेश्वरस्थान उपचुनाव में राजद प्रत्याशी गणेश भारती के पक्ष में चुनाव प्रचार करने दरभंगा पहुंचे हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि वे कुशेश्वरस्थान में राजद प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के लिए आए हैं. उन्होंने दावा किया कि कुशेश्वरस्थान और तारापुर दोनों सीटों पर राजद प्रत्याशी की भारी मतों से जीत होगी.


आपको बता दें कि कुशेश्वर और तारापुर सीट पर जेडीयू का कब्जा रहा है. लिहाजा दोनों सीटों पर जेडीयू के ही उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हुई है. कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट से विधायक रहे दिवंगत शशिभूषण हजारी के बेटे अमन हजारी को जदयू उम्मीदवार बनाया गया है. राजद ने गणेश भारती तो वहीं कांग्रेस ने अतिरेक कुमार को चुनावी अखाड़े में उतारा है.


वहीं, तारापुर विधानसभा सीट मेवालाल चौधरी के निधन के बाद खाली हुई थी. इस सीट राजीव कुमार सिंह तारापुर से जेडीयू के उम्मीदवार बनाये गए हैं . राजद से अरुण कुमार साह और कांग्रेस से राजेश कुमार मिश्र को टिकट दिया गया है. 


गौरतलब हो कि निर्वाचन आयोग की ओर से बिहार विधानसभा की दो सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है. भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक कुशेश्‍वरस्‍थान और तारापुर पर होने वाले मतदान का परिणाम 2 नवंबर को आएगा. 30 को वोटिंग के बाद 2 नवंबर को रिजल्ट आएगा और 5 नवंबर से पहले उपचुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.