ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

तेजस्वी जी.. मुख्यमंत्री का ताज कांटो भरा होता है, बड़े भाई तेज बोले.. मैं तो किंगमेकर की भूमिका में हूँ

PATNA : अपने बगावती तेवर से लगातार सुर्खियां बटोर रहे लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने खुद को किंगमेकर बताया है. अपने आपको पिता लालू प्रसाद यादव का क्लोन बताते हुए तेज प्र

तेजस्वी जी.. मुख्यमंत्री का ताज कांटो भरा होता है, बड़े भाई तेज बोले.. मैं तो किंगमेकर की भूमिका में हूँ
First Bihar
2 मिनट

PATNA : अपने बगावती तेवर से लगातार सुर्खियां बटोर रहे लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने खुद को किंगमेकर बताया है. अपने आपको पिता लालू प्रसाद यादव का क्लोन बताते हुए तेज प्रताप ने कहा है कि वह किंगमेकर की भूमिका में हैं. किंग उन्हें ही बनाना है. फर्स्ट बिहार से खास बातचीत में तेज प्रताप में तेजस्वी यादव के भविष्य को लेकर भी बड़ी बात कह दी है.


तेज प्रताप यादव ने कहा है कि मेरा आशीर्वाद तेजस्वी यादव के साथ है. तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बने लेकिन मैं सबको साथ लेकर चलने का काम करें. बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री का ताजा कांटो भरा होता है. यह बात समझ लेनी चाहिए. ऐसे में अगर सबको साथ लेकर नहीं चला जाए तो मुश्किल हो सकती है.


इतना ही नहीं तेज प्रताप ने यहां तक कह दिया है कि लोग इसलिए उनसे जलते हैं. क्योंकि तेज प्रताप में लालू यादव की झलक के लोगों को नजर आती है. तेज प्रताप ने कहा है कि भले ही उनके दुश्मन चाहे जो भी चल चलें वह सच्चे दिल के आदमी हैं. इसलिए उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता.


इसके साथ ही तेज प्रताप यादव ने यह भी साफ कर दिया है कि वह आरजेडी छोड़कर कहीं और नहीं जाने वाले. तेज प्रताप ने कहा है कि आरजेडी उनके पिताजी की पार्टी है और किसी भी कीमत पर वह इसे नहीं छोड़ेंगे. तेज प्रताप ने अपने खिलाफ बयान देने वाले नेताओं को कहा है कि उन्हें अपनी औकात नहीं भूलनी चाहिए. आरजेडी को लालू यादव ने खड़ा किया और लालू यादव की ही पार्टी बनकर आरजेडी हमेशा रहेगी.