ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में उपचुनाव : तेजस्वी सीवान से करेंगे प्रचार अभियान की शुरुआत, दरौंदा में दिखाएंगे दम

PATNA : फेस्टिवल मूड खत्म होने के साथ बिहार इलेक्शन मोड में आ गया है। बिहार की 5 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। दशहरा खत्म होने के बाद अब चुनाव प्रचार में त

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : फेस्टिवल मूड खत्म होने के साथ बिहार इलेक्शन मोड में आ गया है। बिहार की 5 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। दशहरा खत्म होने के बाद अब चुनाव प्रचार में तेजी आने लगी है। 


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आरजेडी के लिए अपने चुनाव अभियान की शुरुआत गुरुवार से करने वाले हैं। तेजस्वी गुरुवार को सीवान जाएंगे और 10, 11 अक्टूबर को वहीं रहेंगे.  वह दरौंदा विधानसभा सीट से आरजेडी उम्मीदवार उमेश सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। दरौंदा विधानसभा सीट पर विधानसभा का उपचुनाव कविता सिंह के सांसद बनने के बाद कराया जा रहा है। दरौंदा की विधायक रहीं कविता सिंह को जेडीयू ने सीवान लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था और वह चुनाव जीत कर लोकसभा पहुंची। अब उनके पति अजय सिंह को जेडीयू ने दरौंदा से चुनाव मैदान में उतारा है। 


आरजेडी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तेजस्वी यादव दरौंदा के बाद अन्य 4 विधानसभा सीटों पर भी चुनाव प्रचार करेंगे। तेजस्वी यादव समस्तीपुर लोकसभा सीट पर भी कांग्रेस उम्मीदवार अशोक राम के लिए चुनाव प्रचार कर सकते हैं।