ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

तेजस्वी से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे तेजप्रताप, आखिर क्या होने वाला है

PATNA : पार्टी में बगावत का बिगुल फंक चुके तेज प्रताप यादव राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर आवाज पहुंचे हैं. तेज प्रताप यादव तेजस्वी यादव से मुलाकात करने राबड़ी आवास पहुंचे .हैं इस द

तेजस्वी से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे तेजप्रताप, आखिर क्या होने वाला है
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पार्टी में बगावत का बिगुल फंक चुके तेज प्रताप यादव राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर आवाज पहुंचे हैं. तेज प्रताप यादव तेजस्वी यादव से मुलाकात करने राबड़ी आवास पहुंचे .हैं इस दौरान आरजेडी के पूर्व विधायक और लालू परिवार के करीबी शक्ति सिंह यादव भी 10 सर्कुलर आवास पर मौजूद थे. अब से थोड़ी देर पहले तेज प्रताप यादव राब्रीयावास पहुंचे. उन्होंने कल ही ऐलान किया था कि वह तेजस्वी यादव से मुलाकात करने वाले हैं.


इस बीच तेज प्रताप यादव से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है. तेज प्रताप यादव में अब जनता दरबार लगाने का फैसला किया है. तेज प्रताप यादव पार्टी कार्यालय में जनता दरबार लगाएंगे. उन्होंने कहा है कि कोई भी उन्हें पार्टी कार्यालय में जनता दरबार लगाने से रोक नहीं सकता. जगदानंद सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल चुके तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव पर हमलावर हैं.


तेजस्वी और तेजप्रताप के बीच मुलाकात में क्या बिगड़ी बातें बन पाएंगे. इस पर सबकी नजरें टिकी हुई है. फिलहाल 10 सर्कुलर के अंदर क्या हो रहा है. इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है. लेकिन थोड़ी देर पहले जगदानंद सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत की है. उन्होंने आधे घंटे से ज्यादा वक्त तक समाचार एजेंसी को इंटरव्यू दिया है. अब इंतजार इस बात का है कि घमासान के पीछे आखिर ताजा डेवलपमेंट क्या होने वाला है.