ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

तेजस्वी ने RJD की अहम बैठक बुलाई, 21 जनवरी को सभी 144 उम्मीदवारों को पटना बुलाया

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरजेडी की महत्वपूर्ण बैठक के 21 जनवरी को बुलाई है. इस बैठक में पार्टी की तरफ से विधानसभा चुनाव में उतारे गए सभी 144 उम्मीदवारों को बुलाय

तेजस्वी ने RJD की अहम बैठक बुलाई, 21 जनवरी को सभी 144 उम्मीदवारों को पटना बुलाया
First Bihar
2 मिनट

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरजेडी की महत्वपूर्ण बैठक के 21 जनवरी को बुलाई है. इस बैठक में पार्टी की तरफ से विधानसभा चुनाव में उतारे गए सभी 144 उम्मीदवारों को बुलाया गया है. इनमें जीते हुए विधायक और हारे हुए कैंडिडेट शामिल रहेंगे. बैठक में तेजस्वी की धन्यवाद यात्रा को लेकर रणनीति पर चर्चा होगी. साथ ही साथ 30 जनवरी को किसानों के मुद्दे पर बनाए जाने वाले मानव श्रृंखला की तैयारी को लेकर भी बातचीत होगी. 


21 जनवरी को होने वाली पार्टी की इस अहम बैठक में 144 उम्मीदवारों के अलावा पार्टी के एलएमसी और प्रदेश पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे. जिनके साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आगामी कार्यक्रम को लेकर तमाम रणनीतियों पर चर्चा करेंगे. इस मीटिंग में शामिल होने के लिए सभी उम्मीदवारों को निमंत्रण भेजा गया है.


इससे पहले महागठबंधन की एक बैठक तेजस्वी यादव 10 सर्कुलर आवास पर पहले ही कर चुके हैं और 23 जनवरी की बैठक भी 10 सर्कुलर आवास पर ही आयोजित की गई है. इस बैठक में 30 जनवरी को मानव श्रृंखला के साथ ही साथ तेजस्वी यादव के धन्यवाद यात्रा की रूपरेखा भी तय की जाएगी.  


आपको बता दें कि तेजस्वी यादव अपनी धन्यवाद यात्रा पूरे बिहार के 243 सीटों पर निकालेंगे. इसके लिए 21 जनवरी को रणनीति बन जाएगी. हालांकि तारीख का ऐलान विधानसभा के बजट सत्र के तिथि घोषित होने के बाद की जाएगी. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता