ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

तेजस्वी ने आरजेडी के बिहार बंद से पहले निकाला मशाल जुलूस, साधा सरकार पर निशाना

PATNA : शनिवार को बुलाए गए बिहार बंद के पहले आज आरजेडी ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला। प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने एनआरसी और सीएए के खिलाफ लोगों से एकजुट होकर विरोध की अपील

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : शनिवार को बुलाए गए बिहार बंद के पहले आज आरजेडी ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला। प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने एनआरसी और सीएए के खिलाफ लोगों से एकजुट होकर विरोध की अपील की।


प्रदेश आरजेडी कार्यालय से निकले इस मशाल जुलूस में कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए। लोगों ने 'नीतीश कुमार इस्तीफा दो' और बिहार सरकार हाय-हाय के नारे लगाए। 

तेजस्वी यादव ने इस मौके पर कहा कि हम शांत तरीके से विरोध करेंगे। पार्टी की तरफ से साफ तौर पर निर्देश दे दिया गया है कि अहिंसक तरीके से CAA का विरोध करेंगे।उन्होनें सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुलिस हमारे कार्यकर्ताओं पर बेजा लाठी बरसाएगी तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार हो जाएं।

तेजस्वी ने सीएम नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि वे तो खुद भाजपा यानि 'भारत जलाओ पार्टी' की गोद में बैठे हैं। नीतीश बिहार में एनआरसी लागू नहीं करने का कोरा आश्वासन दे रहे हैं। अब बिहार की जनता इनके झांसे में आने वाली नहीं है। उन्होनें कहा कि डिप्टी सीएम सुशील मोदी कौन से बिल में छिपे हैं जो कहते थे कि बिहार में एनआरसी लागू नहीं होगा जबकि उनके पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरे देश में इसे लागू करने की बात करते हैं।  



टैग्स