ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

नीति आयोग की रिपोर्ट पर जब जवाब से बचने लगे नीतीश, तेजस्वी बोले.. बहुत भोले हैं हमारे मुख्यमंत्री

PATNA : नीति आयोग की ताजा रिपोर्ट ने बिहार सरकार की पोल खोल कर रख दी है। नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक पहले स्वास्थ्य सेवा में बिहार की बदहाली सामने आई थी, उसके बाद ऊर्जा क्

नीति आयोग की रिपोर्ट पर जब जवाब से बचने लगे नीतीश, तेजस्वी बोले.. बहुत भोले हैं हमारे मुख्यमंत्री
Editor
3 मिनट

PATNA : नीति आयोग की ताजा रिपोर्ट ने बिहार सरकार की पोल खोल कर रख दी है। नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक पहले स्वास्थ्य सेवा में बिहार की बदहाली सामने आई थी, उसके बाद ऊर्जा क्षेत्र और फिर गरीबी के पैमाने पर भी बिहार की सच्चाई देश के सामने आ चुकी है। ऐसे में जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नीति आयोग की रिपोर्ट पर सवाल पूछा गया तो आज वह जानकारी नहीं होने का हवाला देकर जवाब को टाल गए। नीतीश के इसी अंदाज पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अब कैसा है। 


नीतीश के इस अंदाज को देखकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन्हें भोला भाला बताया है। तेजस्वी ने अब से थोड़ी देर पहले ट्वीट करते हुए लिखा है... माने..बहुते ही भोले है। कहीं कुछ देखते कहाँ है? इतना अभिनय करने के पश्चात भी क्या इनके चेहरे के भाव से लगता है कि वो वास्तव में इसके बारे में जानते ही नहीं है?? वो अच्छे से जानते है कि जब यह ख़बर बासी हो जाएगी तो कौन पूछेगा? 


दरअसल आज नशा मुक्ति दिवस का कार्यक्रम खत्म होने के बाद नीतीश कुमार मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान नीति आयोग की रिपोर्ट पर सवाल किया गया लेकिन इस सवाल का जवाब देने की वजह है आगे पीछे देखने लगे। उन्होंने पीछे खड़े बिहार के दोनों डिप्टी सीएम से इस बाबत पूछा लेकिन डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी चुप खड़े रहे। फिर नीतीश कुमार यह कह कर आगे बढ़ गए कि उन्हें रिपोर्ट के बारे में जानकारी नहीं है, जानकारी लेने के बाद वह कुछ कहेंगे। आपको बता दें कि बिहार सरकार की तरफ से लगातार कई मंत्री नीति आयोग की रिपोर्ट पर सवाल खड़े कर रहे हैं। ऊर्जा क्षेत्र में बिहार की स्थिति को लेकर जो रिपोर्ट दी गई है उस पर मंत्री विजेंद्र यादव ने आपत्ति जताई है। खुद नीतीश कुमार नीति आयोग की तरफ से पूर्व की रिपोर्ट को लेकर एतराज जता चुके हैं कि सभी राज्यों के लिए एक पैरामीटर नहीं हो सकता. जाहिर है इसी महीने के आखिर में शुरू होने वाले विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्ष नीति आयोग की रिपोर्ट के मसले पर भी सरकार को घेरेगा।