ब्रेकिंग
NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत

तेजस्वी ने अनंत सिंह को दिया बैकअप, RJD ने बकमा फायरिंग मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग रखी

PATNA : मोकामा से आरजेडी विधायक अनंत सिंह के ऊपर हत्या की साजिश रचने का एक नया केस दर्ज किया गया है. मोकामा के भदौर थाना क्षेत्र स्थित बकामा गांव में एक युवक के ऊपर पिछले दिनो

तेजस्वी ने अनंत सिंह को दिया बैकअप, RJD ने बकमा फायरिंग मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग रखी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : मोकामा से आरजेडी विधायक अनंत सिंह के ऊपर हत्या की साजिश रचने का एक नया केस दर्ज किया गया है. मोकामा के भदौर थाना क्षेत्र स्थित बकामा गांव में एक युवक के ऊपर पिछले दिनों फायरिंग हुई थी. इस मामले में आनंद सिंह के ऊपर साजिश रचने और उनके करीबियों पर फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया गया है. अनंत सिंह के ऊपर दर्ज इस नए केस को लेकर अब तेजस्वी यादव उनके समर्थन में उतर आए हैं.


राष्ट्रीय जनता दल ने अनंत सिंह के बचाव में उतरते हुए इस केस की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग रखी है. आरजेडी प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने कहा है कि अनंत सिंह को बेवजह फंसाया जा रहा है. इसलिए इस मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए आरजेडी प्रवक्ता ने आरोप लगाया है कि विधायक अनंत सिंह पर सरकार की नजर टेढ़ी है और सरकार नहीं चाहती कि विधायक अनंत सिंह को इंसाफ मिले. अनंत सिंह के ऊपर जो मुकदमा फिलहाल किया गया है, वह सीधे सीधे गलत है.


आरजेडी ने आरोप लगाया है कि अनंत सिंह से दुश्मनी निकालने के लिए बीजेपी और जेडीयू के लोगों के कहने पर कार्यवाही की जा रही है. अगर इस मामले की सरकार उच्च स्तरीय जांच कराए तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. आरजेडी ने आरोप लगाया है कि अनंत सिंह को प्रताड़ित किया जा रहा है. अगर सरकार जल्द ही यह बंद नहीं करेगी तो उनके समर्थन में हम सब सड़क पर उतरेंगे. भाई बिरेंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह अपराधियों को संरक्षण देती है और बेवजह राजनीतिक दुश्मनी साधने के लिए अन्य लोगों को परेशान किया जा रहा है.

टैग्स