ब्रेकिंग
बिहार के इस जिले में तेंदुए का आतंक, गांव में घुसकर दो बकरियों को बनाया शिकार; दहशत में ग्रामीणछात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनबिहार के इस जिले में तेंदुए का आतंक, गांव में घुसकर दो बकरियों को बनाया शिकार; दहशत में ग्रामीणछात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शन

तेजस्वी की यात्रा का JDU ने उड़ाया मजाक, संजय झा बोले 9वीं फेल बेरोजगारी हटाने निकले

PATNA: तेजस्वी यादव की बेरोजगारी हटाओ यात्रा पर जदयू नेता और मंत्री संजय झा ने हमला बोला हैं. कहा इस यात्रा की सबसे बड़ी मजेदार बात है कि खुद 9वीं फेल तेजस्वी यादव बेरोजगारी दूर कर

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: तेजस्वी यादव की बेरोजगारी हटाओ यात्रा पर जदयू नेता और मंत्री संजय झा ने हमला बोला हैं. कहा इस यात्रा की सबसे बड़ी मजेदार बात है कि खुद 9वीं फेल तेजस्वी यादव बेरोजगारी दूर करने के लिए निकले हैं. 

बिना पढ़ाई-लिखाई कैसे बनाई संपत्ति

संजय ने झा ने कहा कि’’ यह बड़ी मज़ेदार बात है कि खुद 9वीं फेल लोग राज्य की बेरोज़गारी हटाने का दावा कर रहे हैं. डर इसमें एक ही है. कहीं वो राज्य के लोगों को वैसा ही रोजगार तो नहीं देंगे, जैसा उन्होंने खुद 26 वर्ष में बिना किसी पढ़ाई-लिखाई के करोड़ों का मॉल खड़ा कर बनाया था.’’

आज से यात्रा पर निकले से पहले सभा को करेंगे संबोधित

तेजस्वी यादव आज से बिहार में बेरोजगारी हटाओ यात्रा पर निकल रहे हैं. यात्रा से पहले पटना के वेटनरी मैदान में सभा को संबोधित करेंगे. फिर यहां से तेजस्वी की यात्रा की शुरूआत होगी. यात्रा से पहले उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव भी साथ दिखे. दोनों एक साथ रथ पर सवार होकर सभास्थल पर पहुंचे. इस दौरान तेजप्रताप ने कहा कि वह अपने अर्जुन को लेकर निकल पड़े हैं. कार्यक्रम स्थल पर हजारों समर्थक मौजूद है. मंच पर राजद के कई सीनियर नेता मौजूद हैं.


टैग्स