ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

तेजस्वी के ट्रैक्टर को विधानसभा परिसर में जाने से रोका गया, सीएम नीतीश सदन पहुंचे

PATNA : किसान आंदोलन के समर्थन और महंगाई के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और ट्रैक्टर से मार्च करते हुए विधानसभा पहुंचे लेकिन तेजस्वी के ट्रैक्टर को विधानसभा परिसर में

तेजस्वी के ट्रैक्टर को विधानसभा परिसर में जाने से रोका गया, सीएम नीतीश सदन पहुंचे
First Bihar
2 मिनट

PATNA : किसान आंदोलन के समर्थन और महंगाई के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और ट्रैक्टर से मार्च करते हुए विधानसभा पहुंचे लेकिन तेजस्वी के ट्रैक्टर को विधानसभा परिसर में अंदर ले जाने की इजाजत नहीं दी गई है. विधानसभा सीट पर सुरक्षाकर्मियों ने ट्रैक्टर को रोक दिया है. इस वक्त की जो बड़ी खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक ट्रैक्टर को विधानमंडल परिसर में अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई है. वहां तैनात मजिस्ट्रेट ने तेजस्वी के ट्रैक्टर को रोक दिया है. 


ट्रैक्टर वापस जाने के बाद तेजस्वी अपनी गाड़ी में बैठकर विधानसभा गेट से अंदर सदन तक पहुंचे हैं. उधर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने के लिए सदन पहुंच चुके हैं. सदन पहुंचने पर मंत्री श्रवण कुमार समेत अन्य विधायकों ने उनका स्वागत किया है. 


तेजस्वी यादव का ट्रैक्टर रोके जाने के दौरान आरजेडी के नेताओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई है. काफी देर तक चली इस नोंक-झोंक के बाद तेजस्वी ट्रैक्टर से उतरकर अपनी गाड़ी से विधानसभा गेट से अंदर सड़क तक पहुंचे हैं.

टैग्स