ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

तेजस्वी के साथ नीतीश के MLA और MLC, बेरोजगारी हटाओ यात्रा का किया समर्थन

PATNA : बिहार में जनता दल यूनाइटेड के नेता भले ही लगातार राष्ट्रीय जनता दल में टूट का दावा करते रहे हो लेकिन हकीकत इससे उलट दिख रही है। जेडीयू के विधायक और विधान पार्षद और तेजस्वी

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

PATNA : बिहार में जनता दल यूनाइटेड के नेता भले ही लगातार राष्ट्रीय जनता दल में टूट का दावा करते रहे हो लेकिन हकीकत इससे उलट दिख रही है। जेडीयू के विधायक और विधान पार्षद और तेजस्वी का गुणगान करते हैं दिख रहे हैं। तेजस्वी यादव की बेरोजगारी हटाओ यात्रा के समर्थन में नीतीश कुमार के विधायक और विधान पार्षद उतर गए हैं। हायघाट से जेडीयू के विधायक अमरनाथ गामी ने तेजस्वी की बेरोजगारी हटाओ यात्रा को बताया है जबकि पिछले दिनों रांची में लालू यादव से मुलाकात कर चुके जेडीयू विधान पार्षद जावेद इकबाल अंसारी ने अब तेजस्वी की शान में कसीदे पढ़े हैं। 


तेजस्वी यादव 23 फरवरी से बेरोजगारी हटाओ यात्रा पर निकलने वाले हैं और उसके ठीक पहले जेडीयू के विधायक अमरनाथ गामी ने अपनी ही सरकार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अमरनाथ गामी ने कहा है कि बिहार में बेरोजगारी चरम पर है इस हकीकत को कोई झुठला नहीं सकता। जेडीयू विधायक ने कहा है कि बेरोजगारी के कारण बिहार के लिए सबसे बड़ी समस्या पलायन है और दिल्ली में बसे बिहारियों ने भी जेडीयू और बीजेपी के गठबंधन को वहां के विधानसभा चुनाव में नकार दिया। गामी ने कहा है कि दिल्ली में बिहारियों की तादाद ज्यादा होने के बावजूद आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत हासिल हुई। इस पर बिहार सरकार को चिंतन करनी चाहिए।


हफ्ते भर पहले रिम्स पहुंचकर लालू यादव से मुलाकात करने वाले जेडीयू एमएलसी जावेद इकबाल अंसारी ने तेजस्वी की बेरोजगारी यात्रा का स्वागत किया है। अंसारी ने कहा है कि तेजस्वी युवाओं के सवाल को लेकर बिहार के दौरे पर निकले हैं और इससे बिहार की राजनीति को एक नया विकल्प मिलने वाला है। जेडीयू के नेताओं के रूप में आए इस बदलाव के बाद यह माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव को लेकर अब पाला बदलने का खेल जल्द शुरू होनेवाला है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता