ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

तेजस्वी के बाद BJP को आयी वोट बैंक की याद, सांसद विवेक ठाकुर गया के सिंदुआरी जाएंगे

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भले ही एलान के बावजूद गोपालगंज नहीं जा सके हों लेकिन अब उनके बाद बीजेपी के नेताओं को भी वोट बैंक की याद आने लगी है. बीजेपी के सांसद विवेक ठाकुर

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भले ही एलान के बावजूद गोपालगंज नहीं जा सके हों लेकिन अब उनके बाद बीजेपी के नेताओं को भी वोट बैंक की याद आने लगी है. बीजेपी के सांसद विवेक ठाकुर ने मंगलवार को गया के सिंदुआरी गांव जाने का एलान किया है. गया के सिंदुआरी में पिछले दिनों 2 लोगों की हत्या कर दी गई थी.


बीजेपी सांसद विवेक ठाकुर मंगलवार को सिंदुआरी पहुंचेंगे. जहां वह मृतक उदय शर्मा और गिरिजेश कुमार कौशिक के परिजनों से मुलाकात करेंगे. विवेक ठाकुर उसके बाद गया में एक प्रेस वार्ता को भी संबोधित करेंगे. गया के खिजरसराय में पिछले दिनों मारे गए मुकेश कुमार के परिजनों से भी वह मुलाकात करेंगे. आपको बता दें कि सिंदुआरी में वर्चस्व की लड़ाई के कारण भूमिहार जाति से आने वाले लोगों की हत्या कर दी गई थी. लॉकडाउन के कारण कोई भी बीजेपी का नेता वहां नहीं पहुंच पाया था लेकिन अब विवेक ठाकुर सिंदुआरी जा रहे हैं.


बिहार की राजनीति में भूमिहार वोट बैंक को बीजेपी से जुड़ा हुआ माना जाता है. ऐसे में चुनावी आहट के साथ अपने-अपने वोट बैंक को बचाए रखने की तैयारी शुरू हो गई है. तेजस्वी यादव एक तरफ जहां गोपालगंज नरसंहार को लेकर यादव वोट बैंक के कारण सरकार पर हमलावर हैं. वहीं अब विवेक ठाकुर सिंदुआरी जा रहे हैं. अब देखना होगा कि बीजेपी सांसद सरकार में होने के कारण हत्याकांड पर अपना रुख कड़ा करते हैं या फिर उनका मिजाज नरम ही रहता है.

टैग्स