ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

तेजस्वी का बीजेपी पर बड़ा हमला, हर महीने 1.3 करोड़ रोज़गार छीनने का लगाया आरोप

PATNA: बिहार में बेरोज़गारी की मार झेल रहे लोगों के लिए आरजेडी नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आवाज़ उठाई है। वे लगातार रोज़गार के मुद्दे को लेकर लगातार सरकार को घेरने

तेजस्वी का बीजेपी पर बड़ा हमला, हर महीने 1.3 करोड़ रोज़गार छीनने का लगाया आरोप
First Bihar
2 मिनट

PATNA: बिहार में बेरोज़गारी की मार झेल रहे लोगों के लिए आरजेडी नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आवाज़ उठाई है। वे लगातार रोज़गार के मुद्दे को लेकर लगातार सरकार को घेरने का काम करते हैं। एक बार फिर उन्होंने बीजेपी द्वारा किए गए वादों को याद दिलाते हुए पार्टी पर निशाना साधा है। इतना ही नहीं, तेजस्वी ने सरकार पर हर महीने 1.3 करोड़ लोगों का रोजगार छीनने का भी आरोप लगाया है। 


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीटर अकाउंट के माध्यम से कहा है, भाजपा ने बिहार में 19 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था। केंद्र सरकार ने प्रतिवर्ष 2 करोड़ नौकरी देने का वादा किया था। प्रधानमंत्री जी ने 2022 तक 80 करोड़ नौकरी/रोजगार देने का संकल्प लिया था। नौकरी देना तो दूर यह निकम्मी सरकार हर महीने 1.3 करोड़ लोगों का रोजगार छिन रही है।


दरअसल, ये पहली बार नहीं है, जब तेजस्वी यादव रोज़गार के मुद्दे पर सरकार पर हमलावार दिखे हैं, बल्कि इससे पहले भी वे लगातार बेरोज़गारों के लिए आवाज़ उठाते रहे हैं। बीजेपी ने बिहार में 19 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन आज भी लोग बेरोज़गारी की मार झेल रहे हैं। इसी बीच तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरे में ले लिया है।

टैग्स