ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

तेजप्रताप यादव से दो मिनट नहीं, दो घंटे के लिए मिलेंगे विजय सिन्हा, दे दिया जवाब

PATNA: लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने स्पीकर विजय सिन्हा से दो मिनट का समय मांगा था, जिसका अब सिन्हा ने जवाब दे दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर तेज प्रताप उनसे ऑफिश

तेजप्रताप यादव से दो मिनट नहीं, दो घंटे के लिए मिलेंगे विजय सिन्हा, दे दिया जवाब
First Bihar
2 मिनट

PATNA: लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने स्पीकर विजय सिन्हा से दो मिनट का समय मांगा था, जिसका अब सिन्हा ने जवाब दे दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर तेज प्रताप उनसे ऑफिशियल तरीके से मुलाकात करते हैं वे उनसे 2 मिनट क्या 2 घंटे तक मिलेंगे। 


विधानसभा स्पीकर विजय सिन्हा ने बताया है कि तेज प्रताप ने केवल मीडिया के सामने ये कह दिया कि वे मुझसे मिलना चाहते हैं, लेकिन उन्होंने आज तक मिलने का कोई आवेदन नहीं दिया है। ऐसे में मैं उनसे दो मिनट के लिए भी मुलाकात कैसे कर सकता हूं। 


दरअसल, तेज प्रताप यादव का दो मिनट काफी चर्चा में रहा है। पिछले दिनों उन्होंने एक पत्रकार से दो मिनट मांगा था, जिसके बाद पत्रकार वहां से फरार हो गया था। इसके बाद विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन तेज प्रताप यादव ने कहा था कि उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा से दो मिनट का समय मांगा है। उन्होंने ये भी कहा कि दो मिनट का मतलब तो आपको पता ही है। इसके बाद से उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा था और लोग ऐसा भी कह रहे थे कि तेज प्रताप ने विजय सिन्हा से दो मिनट का समय मांगकर खुलेआम धमकी दी है। हालांकि अब इस पर विजय सिन्हा का भी बयान सामने आ गया है। उन्होंने कह दिया है कि वे तेज प्रताप यादव से दो मिनट क्या दो घटने तक मुलाक़ात करने को तैयार हैं, लेकिन इसके लिए पहले उन्हें आवेदन देना होगा। 


टैग्स