ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

तेजप्रताप ने जगदानंद सिंह को बताया डरपोक, बोले.. हैसियत है तो मुझपे करें कार्रवाई, मेरी हत्या भी करवा सकते हैं

PATNA : छात्र आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष पद से आकाश यादव को हटाने के बाद जगदानंद सिंह और तेजस्वी यादव ने यह सोचा होगा कि शायद तेज प्रताप यादव के तेवर नरम पड़ जायेंगे. लेकिन तेज प्रता

तेजप्रताप ने जगदानंद सिंह को बताया डरपोक, बोले.. हैसियत है तो मुझपे करें कार्रवाई, मेरी हत्या भी करवा सकते हैं
First Bihar
2 मिनट

PATNA : छात्र आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष पद से आकाश यादव को हटाने के बाद जगदानंद सिंह और तेजस्वी यादव ने यह सोचा होगा कि शायद तेज प्रताप यादव के तेवर नरम पड़ जायेंगे. लेकिन तेज प्रताप यादव ने अब जगदानंद सिंह पर नए सिरे से हमला बोल दिया है.  तेज प्रताप यादव को चुनौती देते हुए कहा है कि अगर बाबू की हैसियत है.  तो मुझ पर कार्रवाई करके दिखाएं.


तेजप्रताप यादव ने कहा है कि जगदानंद सिंह डरपोक आदमी हैं. उन्हें मालूम है कि लालू यादव के बेटे के ऊपर कार्रवाई नहीं कर सकते. लिहाजा एक गरीब छात्र नेता को उन्होंने बलि का बकरा बना दिया. इतना ही नहीं तेज प्रताप यादव ने यहां तक कह दिया कि वह अपने पिता लालू यादव के सामने भी सच कहने से नहीं डरते. लालू यादव ने उन्हें छात्र आरजेडी की जिम्मेदारी दी थी. जगदानंद सिंह इसे छीनने वाले कौन होते हैं.


लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने आकाश यादव को पद से हटाए जाने को गैर संवैधानिक बताया है. तेज प्रताप ने कहा है कि जगदानंद सिंह भले ही पुराने नेता हो लेकिन उन्हें पार्टी के संविधान की जानकारी नहीं है. पार्टी में अगर किसी के खिलाफ कोई एक्शन लिया जाता है. तो इसके लिए उसे नोटिस जारी करना और कारण पूछने की प्रक्रिया रही है. आकाश यादव के मामले में ऐसा कुछ भी नहीं किया गया.


तेज प्रताप यादव ने कहा कि जगदानंद सिंह पार्टी में मनमानी कर रहे हैं. उन्होंने एक बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी हत्या भी कराई जा सकती है.  तेज के मुताबिक जो लोग पार्टी में उनके विरोधी बन कर खड़े हैं, वह हत्या करवा सकते हैं.