ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

तेज प्रताप यादव लॉन्च करेंगे अपना ऑफिशियल वेबसाइट, तेजस्वी को छोड़ देंगे पीछे

PATNA: तेज प्रताप यादव आज अपना ऑफिशियल वेबसाइट लॉन्च करने वाले हैं. 12 बजे रात के बाद उनका वेबसाइट शुरू हो जाएगा. उनके पेज पर काउंटडाउन शुरू हो गया है. नाम

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: तेज प्रताप यादव आज अपना ऑफिशियल वेबसाइट लॉन्च करने वाले हैं. 12 बजे रात के बाद उनका वेबसाइट शुरू हो जाएगा. उनके पेज पर काउंटडाउन शुरू हो गया है. 

नाम रखा है TEJYADAV.COM

तेज प्रताप यादव ने अपने वेबसाइट का नाम TEJYADAV.COM रखा है. इसको लेकर खुद तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया में पोस्टर जारी कर वेबसाइट लॉन्च करने की जानकारी दी है. इस वेबसाइट पर क्या रहेगा. इसके बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया है.

तेजस्वी को छोड़ देंगे पीछा

तेज प्रताप इस मामले में अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को छोड़ देंगे, क्यों भी भले ही तेज प्रताप बड़े हैं, लेकिन छोटे तेजस्वी यादव उनसे बड़ी जिम्मेवारी राजनीति में निभा रहे हैं. लेकिन अभी तक उन्होंने अपने ऑफिशियल वेबसाइट नहीं बनवाया हैं, तेजस्वी से अब तेज प्रताप आगे हैं.  लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, और मीसा भारती का भी कोई वेबसाइट नहीं है. सिर्फ राजद पार्टी का वेबसाइट है. लालू परिवार में तेज प्रताप इकलौते होंगे जो अपना ऑफिशियल वेबसाइट चलाएंगे. इस मामले में सभी को पीछे छोड़ दिए हैं.


नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकने की आज खाई कसम

तेज प्रताप यादव बहुत दिनों के बाद आज फेसबुक पर लाइव आए और कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की सरकार को उखाड़ फेंकना है. इसको लेकर हमलोगों ने संकल्प लिया है. पूरे देश में नरेंद्र मोदी की सरकार ने युवाओं को ठगने का काम किया है. गैंगरेप, महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है. बेटी बचाओं का नारा देते है, लेकिन बेटी के साथ अत्याचार हो रहा है. तेजप्रताप ने कहा कि तेजस्वी के साथ इस लड़ाई को लड़ने के लिए हमलोग लगे हुए हैं.


टैग्स