ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

तेजप्रताप पर जगदानंद का पलटवार : बुलाएंगे तब ना पार्टी के कार्यक्रम में आएंगे तेज, बोले.. लालू यादव को पता है सारी कहानी

PATNA : तेजस्वी और तेजप्रताप के बीच टकराव और लालू परिवार में मचे घमासान के बीच आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह का ताजा बयान सामने आया है. प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह में तेज

तेजप्रताप पर जगदानंद का पलटवार : बुलाएंगे तब ना पार्टी के कार्यक्रम में आएंगे तेज, बोले.. लालू यादव को पता है सारी कहानी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : तेजस्वी और तेजप्रताप के बीच टकराव और लालू परिवार में मचे घमासान के बीच आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह का ताजा बयान सामने आया है. प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह में तेज प्रताप यादव के बयान पर पलटवार करते हुए आज दो टूक शब्दों में जवाब दे डाला है. जगदानंद सिंह ने कहा है कि इस पूरे प्रकरण की जानकारी आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को है और उन्होंने सारी बातों पर नजर बनाकर रखी हुई है.


तेज प्रताप यादव के इस ऐलान के बाद कि वह पार्टी के किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे. जगदानंद सिंह ने कहा है कि उन्हें बुलाने कौन जा रहा है. मैं पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष हूं और मैं जिसे बुलाऊंगा, वही पार्टी के कार्यक्रम में आएगा. जगदानन्द सिंह ने समाचार एजेंसी को दिए इंटरव्यू में यह सभी बातें कहीं हैं. इतना ही नहीं जगदानंद सिंह ने यह भी कहा है कि पार्टी के कार्यक्रम में कौन आएगा और ना ही यह तय करना नेतृत्व काम होता है.


जगदानंद सिंह ने कहा कि उन्होंने किसी पर भी कोई कार्रवाई नहीं की है. आरजेडी के छात्र विंग के प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर कोई नहीं था. उन्होंने बस नए प्रदेश अध्यक्ष को जिम्मेदारी दी है. यह कहना बिल्कुल गलत होगा कि उन्होंने किसी को प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी से हटाया है. जगदानंद सिंह ने कहा कि मेरे नेता लालू प्रसाद यादव हैं और वह जो मुझे निर्देश देते हैं, वही मैं करता हूं.