ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

तेज प्रताप ने मुरली बजा कर PM मोदी को दिया चैलेंज, चूहे से CM नीतीश के कनेक्शन का भी खोला राज

PATNA : लालू के लाल तेजप्रताप यादव ने मुरली बजाते-बजाते पीएम मोदी को चैलेंज दे दिया है। वहीं सीएम नीतीश का चूहे से कनेक्शन भी सबके सामने उजागर कर दिया है। लोगों के बीच पहुंचे

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : लालू के लाल तेजप्रताप यादव ने मुरली बजाते-बजाते पीएम मोदी को चैलेंज दे दिया है। वहीं सीएम नीतीश का चूहे से कनेक्शन भी सबके सामने उजागर कर दिया है। लोगों के बीच पहुंचे तेजप्रताप ने मुरली की धुन के बीच विरोधियों के खिलाफ राजनीतिक तान छेड़ दिया।lतेजप्रताप आज नीतीश के गृह जिला नालंदा में थे। 


तेजप्रताप यादव ने लोगों से कहा कि मैं आलराउंडर हूं एक नेता के साथ-साथ मेरे में कलाकार वाले भी सारे गुण मौजूद हैं। उन्होनें मुरली बजाकर जनता से पूछा कि मोदी जी भी मुरली बजा सकते हैं क्या ? तेजप्रताप यादव ने कहा कि भी मुरली बजा है और जो गरीब बूढ़ों को परेशान करेगा, बाद में उस पर सुदर्शन चक्र चलेगा। इनको (नीतीश कुमार) उखाड़ फेंकना है।  


वहीं तेज प्रताप यादव ने नीतीश कुमार पर बिल्कुल ही अनोखे अंदाज में हमला बोलते हुए सीएम नीतीश और बिहार के चूहों का कनेक्शन उजागर किया। उन्होनें कहा कि  अभी एक न्यूज फिर मिला है। फर्जी जो शिक्षक लोग थे इनके (नीतीश कुमार) राज में जो बहाल किए गए। फर्जीवाड़ा का जब चैकिंग हुआ। तब पता चला कि चूहा है न जो, वो फुदक-फुदक कर फाइलें नोचकर खा गया। क्योंकि इसमें नीतीश कुमार जी फंस जाते।


टैग्स