ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

तेजप्रताप ने जलील किया.. उसके बाद से जगदा बाबू बीमार, 3 दिनों से ऑफिस नहीं आये

PATNA : लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव से जलील होने के बाद जगदानंद सिंह पिछले 3 दिनों से पार्टी कार्यालय नहीं आए हैं. रविवार को छात्र आरजेडी की बैठक में तेज प्रताप में

तेजप्रताप ने जलील किया.. उसके बाद से जगदा बाबू बीमार, 3 दिनों से ऑफिस नहीं आये
First Bihar
2 मिनट

PATNA : लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव से जलील होने के बाद जगदानंद सिंह पिछले 3 दिनों से पार्टी कार्यालय नहीं आए हैं. रविवार को छात्र आरजेडी की बैठक में तेज प्रताप में जगदा बाबू के खिलाफ लगातार बोला था. उसके बाद से जगदानंद सिंह पार्टी कार्यालय नहीं पहुंचे.  अब जो खबर सामने आ रही है.  उसके मुताबिक के जगदानंद सिंह की तबीयत खराब है. आज शहीद दिवस के मौके पर पार्टी के नेताओं के साथ जगदा बाबू को विधानसभा के सामने सप्तमूर्ति पहुंचना था. यहां शहीदों को श्रद्धांजलि दी जानी थी. लेकिन जगदा बाबू नहीं पहुंचे. उनकी गैर हाजिरी में पार्टी के दूसरे नेताओं ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया. 


पार्टी के नेताओं से जब जगदानंद सिंह के मौजूद नहीं होने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की तबीयत खराब है. लेकिन अनौपचारिक बातचीत में पार्टी के ज्यादातर बड़े नेता यह मान रहे हैं कि तेज प्रताप यादव के बयान से जगदानंद सिंह बेहद आहत हैं. पार्टी के एक प्रदेश उपाध्यक्ष में नाम ना छापने की तर्ज पर यहां तक कह दिया कि जगदा बाबू अब शायद दोबारा प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर काम ना करें.



पिछले दिनों भी जगदानंद सिंह के इस्तीफे की खबर सामने आई थी. जगदानंद सिंह ने इस्तीफे की बात को खारिज तो नहीं किया. लेकिन वह पार्टी कार्यालय आते रहे. लेकिन इस बार उन्होंने आरजेडी कार्यालय में आना ही छोड़ दिया है. फिलहाल यह बताया जा रहा है कि जगदा बाबू की तबीयत नासाज है. लेकिन राजनीति में इस तरह की दूरी का अपना सियासी संकेत होता है.