ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

‘बिहार में दंगा फसाद कराने आए हैं गृहमंत्री’ तेज प्रताप ने शाह को बताया रास्ता काटने वाली बिल्ली

PATNA: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे हैं। मधुबनी के झंझारपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद शाह अररिया के जोगबनी में सरकारी कार्यक्रम में शामिल

‘बिहार में दंगा फसाद कराने आए हैं गृहमंत्री’ तेज प्रताप ने शाह को बताया रास्ता काटने वाली बिल्ली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे हैं। मधुबनी के झंझारपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद शाह अररिया के जोगबनी में सरकारी कार्यक्रम में शामिल होंगे। अमित शाह के दौरे को लेकर बिहार की सियासत गर्म हो गई है। बिहार सरकार के मंत्री और लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अमित शाह पर तीखा हमला किया है और उन्हें रास्ता काटने वाली बिल्ली बता दिया है।


दरअसल, बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही अमित शाह लगातार बिहार आ रहे हैं और साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर उनका पूरा फोकस बिहार पर है। शाह के लगातार हो रहे बिहार दौरे को लेकर विरोधी सवाल उठा रहे हैं और कह रहे हैं कि बीजेपी I.N.D.I.A गठबंधन से डर गई है। अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर तेज प्रताप यादव ने हमला बोला है।


तेजप्रताप ने कहा है कि अमित शाह के बिहार आने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। अमित शाह बिहार में दंगा फसाद कराने के लिए आते हैं। जिस तरह से बिल्ली रास्ता काट देती है उसी तरह का काम अमित शाह करते हैं। बिहार में जिस तरह से हमलोग काम कर रहे हैं, वो बाधा डालने के लिए बिहार आ रहे हैं। बिहार और देश की जनता बेवकूफ नहीं है वह सभी चीजों को देख रही है। सीमांचल में महागठबंधन की मुश्किल बढ़ने के सवाल पर तेजप्रताप ने कहा कि जो महादेव का भक्त होगा उसे क्या परेशानी हो सकती है।



रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता