ब्रेकिंग
इंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवादइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद

तीन लाख का इनामी गैंगस्टर चुन्नू ठाकुर नेपाल से गिरफ्तार, अटल बिहारी ने भी किया था इसके क्राइम का जिक्र ; AK-47 का है शौकीन

PATNA : बिहार पुलिस की एसटीएफ को एक बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ की टीम ने तीन लाख के इनामी गैंगस्टर चुन्नू ठाकुर को नेपाल से गिरफ्तार कर लिया है। चुन्नू पर 30 से अधिक आपराधिक म

तीन लाख का इनामी गैंगस्टर चुन्नू ठाकुर नेपाल से गिरफ्तार, अटल बिहारी ने भी किया था इसके क्राइम का जिक्र ; AK-47 का है शौकीन
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार पुलिस की एसटीएफ को एक बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ की टीम ने तीन लाख के इनामी गैंगस्टर चुन्नू ठाकुर को नेपाल से गिरफ्तार कर लिया है। चुन्नू पर 30 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसको एसटीएफ ने अपने शिकंजे में लिया है। उसके वकील रत्नेश भारद्वाज ने बताया कि परिवार की ओर से चुन्नू ठाकुर के नेपाल में पकड़े जाने की जानकारी दी गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों बगहा में बिहार और नेपाल के आला पुलिस अधिकारियों की एक बैठक हुई थी। जिसमें नेपाल में छुपे कुख्यात इनामी शातिरों की गिरफ्तारी पर भी चर्चा हुई थी। पुलिस ने चुन्नू ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए बिहार से नेपाल तक अपना जाल फैला रखा था। उसके करीबियों के मोबाइल कॉल भी पुलिस खंगाल रही थी। उसके बाद अब उसकी गिरफ़्तारी की सूचना है। हालांकि पुलिस अधिकारी गिरफ्तारी की फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहे हैं। 


मालूम हो कि बीते 12 जनवरी को पुलिस मुख्यालय ने चुन्नू ठाकुर पर तीन लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी। इसमें चुन्नू ठाकुर पर 30 आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी गई थी। पुलिस का कहना है कि चुन्नू कई कांडों में फरार है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी में आमलोगों से मदद का आग्रह किया गया था। चुन्नू के पास कई एके-47 जैसे घातक हथियार भी हैं। कई बड़े हत्याकांडों में चुन्नू नामजद आरोपित रहा है। 


बताते चलें कि, चुन्नू ठाकुर पटना के स्कूली छात्र किसलय के अपहरण के बाद चर्चित हुआ था। तब चुनावी सभाओं को संबोधित करने आए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने भाषण में इस अपहरण कांड की चर्चा की थी। इसके बाद चुन्नू ठाकुर पर पुलिस की दबिश बढ़ गई। इसके कई बड़े राजनेताओं से भी संबंध रहे हैं। उसके खिलाफ सूबे के कई जिलों में 30 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। चुन्नू ठाकुर के पास एके-47 जैसे खतरनाक हथियार हैं।