ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

तमिलनाडु मामले को झूठा बताने वाले तेजस्वी ने BJP पर ठीकरा फोड़ा, कहा- मामले पर केंद्र क्यों चुप है?

PATNA: सदन में तमिलनाडु मामले को झूठा बताने वाले तेजस्वी यादव ने आज केंद्र पर ठीकरा फोड़ दिया है। तेजस्वी यादव ने सदन में तमिलनाडु में प्रवासी मजदूरों पर कथित हमले को भ्रामक ब

तमिलनाडु मामले को झूठा बताने वाले तेजस्वी ने BJP पर ठीकरा फोड़ा, कहा- मामले पर केंद्र क्यों चुप है?
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: सदन में तमिलनाडु मामले को झूठा बताने वाले तेजस्वी यादव ने आज केंद्र पर ठीकरा फोड़ दिया है। तेजस्वी यादव ने सदन में तमिलनाडु में प्रवासी मजदूरों पर कथित हमले को भ्रामक बताया था लेकिन भारी भजीहत के बाद अब अपने उस बयान से उन्होंने पलटी मार ली है। अब उनका कहना है कि यदि ऐसी घटना हुई है तो केंद्र सरकार इसकी चिंता क्यों नहीं कर रही है। मोदी सरकार इस मामले पर चुप क्यों हैं। दो राज्यों में विवाद उत्पन्न होने की बात चल रही है इसका समाधान करना चाहिए था। 


तेजस्वी ने कहा कि बिहार सरकार ने तमिलनाडु में एक टीम भी भेजी है जो वहां की स्थितियों से अवगत कराएंगे। इस मामले की सच्चाई को सामने लाएंगे। उन्होंने कहा कि कोई कही भी इस देश में रह सकता है। समाज को बांटने का काम करने वालों से हमें सावधान रहना होगा। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने तमिलनाडु के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से बात की थी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने भी यह स्पष्ट कर दिया कि तमिलनाडु में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। फिर भी मामले की जांच के लिए बिहार से एक प्रतिनिधिमंडल तमिलनाडु भेजा गया है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। 


क्या मजदूरों को तमिलनाडु वापस जाना चाहिए? पटना में मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि क्यों नहीं तमिलनाडु जा सकते हैं एकदम जाना चाहिए। देश में कही भी किसी को आने और जाने पर रोक नहीं है। कही भी कोई देश में जा सकता है। कोई एक व्यक्ति यदि गलती करता है तो इसके लिए पूरा राज्य दोषी कैसे हो सकता है। ये मुल्क हम सबका है। हम कही भी आ और जा सकते हैं लोग हमारे यहां भी आ सकते है। यदि कोई इस तरह की ओछी हरकत करता है तो हमलोग कहेंगे की वहां की सरकार को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। 


तेजस्वी ने केंद्र की मोदी सरकार पर ठीकरा फोड़ते हुए कहा कि भारत सरकार की भूमिका क्या बनती है। दो राज्यों में विवाद उत्पन्न होने की बात चल रही है तो इसका समाधान करना चाहिए ना.. हमलोग तो टीम भेज रहे है..सारा कुछ कर रहे है.. कोई भी कही भी इस देश में रहकर समाज को बांटने का काम करेगा तो हमें सावधान रहना होगा। तमिलनाडु पुलिस का मानना है कि ऐसी कोई बात नहीं है। हमारे सामने भी जो वीडियो आया उसे देखा जिसकी सच्चाई के लिए हमलोगों ने टीम भेजी है। सरकार गंभीर है तभी तो टीम भेजा गया है। सच्चाई सामने आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।