ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

तमिलनाडु हिंसा : VIP ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, बोले मुकेश सहनी .. बिहारीयों की चिंता किसी को नहीं

PATNA : तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों पर कहर टूट पड़ा है। यहां मजदूरों के खिलाफ भड़की हिंसा में अब तक दस से अधिक लोगों की हत्या का दावा किया जा रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि

 तमिलनाडु हिंसा : VIP ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, बोले मुकेश सहनी .. बिहारीयों की चिंता किसी को नहीं
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों पर कहर टूट पड़ा है। यहां मजदूरों के खिलाफ भड़की हिंसा में अब तक दस से अधिक लोगों की हत्या का दावा किया जा रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि वहां का जो वीडियो वायरल हुआ है वो फेक हैं और इस तरह का कोई भी मामला नहीं है। इस बीच अब बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और  विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक मुकेश सहनी के तरफ से इस पुरे मामले को लेकर  निंदा  जताई गई है। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि, हमारी पार्टी उनकी सहायता के लिए हरसंभव तैयार है। 


मुकेश सहनी ने कहा कि, तमिलनाडु में काम कर रहे बिहार के भाइयों पर हो रहे अत्याचार एवं बर्बरतापूर्ण हमले की जितनी निंदा की जाये उतनी कम है । उन्होंने कहा कि वीआइपी पार्टी इस दुख की घड़ी में उन सभी भाइयों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद के लिए तैयार है। इसको लेकर सहनी ने पार्टी के तरफ से हेल्प लाइन नंबर (9155990238) भी जारी किया गया है।


उन्होंने कहा कि, आज सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर बिहार के लोगों को पलायन क्यों करना पड़ता है। आज बिहारीयों की चिंता कोई नहीं कर रहा है। सरकार में बैठे हुए लोग राज्य के मजदूरों के पलायन रोकने को लेकर तनिक भी चिंतित नहीं दिखती है। इसके साथ ही सरकार द्वारा यह कहना कि, यह वीडियो फेक हैं यह उचित नहीं है। इस मांमले में सही तरीकों से जांच होनी चाहिए। 


आपको बताते चलें कि, तमिलनाडु की घटना को लेकर सीएम ने गुरुवार को ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि उन्हें समाचार पत्रों के माध्यम से तमिलनाडु में काम कर रहे बिहार के मजदूरों पर हो रहे हमले की जानकारी मिली है। उन्होंने बिहार के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक को तमिलनाडु सरकार के अधिकारियों से बात कर वहां रह रहे बिहार के मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। जिसके बाद यह कहा गया है कि, यह न्यूज़ फेक है।