ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

तामिलनाडु केस : चेन्नई पहुंची बिहार सरकार की स्पेशल टीम, हिंसा की जांच के बाद CM नीतीश को सौंपेगी रिपोर्ट

PATNA : तामिलनाडु में कथित बिहारी मजदूरों पर हिंसा के मामले में अब जांच तेज हो गई है। इसको लेकर बिहार सरकार के तरफ से भेजी गई टीम अब चेन्नई पहुंच गई है। यह टीम अब वहां मौजूद

तामिलनाडु केस : चेन्नई पहुंची बिहार सरकार की स्पेशल टीम, हिंसा की जांच के बाद CM नीतीश को सौंपेगी रिपोर्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : तामिलनाडु में कथित बिहारी मजदूरों पर हिंसा के मामले में अब जांच तेज हो गई है। इसको लेकर बिहार सरकार के तरफ से भेजी गई टीम अब चेन्नई पहुंच गई है। यह टीम अब वहां मौजूद प्रवासियों से मिलकर उन्हें आश्वाशन देंगे की सरकार उनके लिए चिंतित है और उन्हें किसी भी तरह की कोई भी समस्या नहीं हो इसको लेकर यह टीम काम करेगी। 


वहीं, इस टीम में शामिल ग्रामीण विकास विभाग के सचिव बाला मुरुगन डी ने कहा कि,हमलोग यहां तमिलनाडु सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने यहां पहुंचे हैं। इसके साथ ही यहां काम करने वाले बिहार के लोगों को आश्वस्त करने आए है। हमलोग यहां रह रहे बिहार के लोगों को आश्वासन देंगे कि बिहार सरकार उनके कल्याण के लिए है। 


उन्होंने बताया कि, हमें तमिलनाडु सरकार से पूरा समर्थन मिल रहा है। हमलोग उनसभी जगहों पर जाएंगे जहां बिहार के मजदूर रहते हैं। टीम उन क्षेत्रों का दौरा करेगी जहां की कथित खबरें आईं थी कि बिहारी कामगारों पर हमला किया जा रहा है। बताया जा रहा कि बिहार सरकार ने जिन चार अधिकारी को भेजा है। उसमें दो मूल रूप से तमिलनाडु के रहने वाले हैं और वहां की भाषा समझने में कोई समस्या न हो इसलिए दो इधर और दो उधर के लोगों को चार सदस्यीय जांच टीम में रखा गया है। 


जानकारी हो कि, इस टीम को एक -एक चीज की रिपोर्ट मुख्यमंत्री को देनी है। ये बात खुद सीएम नीतीश कुमार ने कही है कि हर चीज की रिपोर्ट उनको दी जाए। नीतीश कुमार ने तामिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से भी सभी कामगर उनके कामगर हैं। उनको किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। मजदूरों को डरने की जरूरत नहीं है। देश की अखंडता के खिलाफ ये भ्रम फैलाया जा रहा है। 


आपको बताते चलें कि, तमिलनाडु मामले को लेकर बिहार में जमकर बवाल मचा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनको न्यूज चैनल और अखबार के जरिए इस बात की जानकारी मिली जिसके बाद तुरंत टीम को वहां के लिए रवाना किया गया। हालांकि इस मामले में राजनीति भी गरमाई हुई है। बीजेपी के कुछ नेताओं ने नीतीश कुमार के साथ इस मामले को लेकर बैठक की थी। वरिष्ठ बिहार के अधिकारियों के नेतृत्व में टीम वहां गई है।