ब्रेकिंग
कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासाकमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासा

357वें प्रकाशोत्सव पर तख्त श्रीहरमंदिर पहुंचे सीएम नीतीश, गुरु के दरबार में मत्था टेका

PATNA: सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 357 वें प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रकाशोत्सव के मौके पर पटना सिटी स्थित तख्त श्री हरमंदिर में विशेष आयोजन कि

357वें प्रकाशोत्सव पर तख्त श्रीहरमंदिर पहुंचे सीएम नीतीश, गुरु के दरबार में मत्था टेका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 357 वें प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रकाशोत्सव के मौके पर पटना सिटी स्थित तख्त श्री हरमंदिर में विशेष आयोजन किया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तख्त श्रीहरमंदिर पहुंचे और गुरु के दरबार में मत्था टेका।


दरअसल, दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 357वें प्रकाशोत्व के मौके पर पटनासिटी में हर साल भव्य आयोजन होता है। बिहार सरकार की तरफ से भी इसको लेकर खास तैयारियां की जाती है। प्रकाशोत्सव को लेकर सिख श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मंगलवार को गायघाट गुरुद्वारा से भव्य नगर कीर्तन निकाली गयी थी। पंच प्यारे की अगुवाई में "तख्त साहिब" को रथ पर रखकर नगर भ्रमण करते हुए देर शाम तख्त श्री हरिमंदिर पहुंचा था।


बैंड बाजा के साथ निकाले गए नगर कीर्तन में हजारों की संख्या में सिक्ख श्रद्धालु शामिल हुए थे। नगर कीर्तन में सिख श्रद्धालु गुरु के भजन कीर्तन करते नजर आए थे। नगर कीर्तन के साथ ही अखंड पाठ की शुरुआत हो गयी थी। आज यानी बुधवार 17 जनवरी की सुबह अमृत संचार का कार्यक्रम हुआ।गा। निशान साहब की सेवा सुबह नौ बजे से शुरू हो गई। शाम चार बजे तक विशेष दीवान सजेगी।


आज 357 वें प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरु के दरबार मे पहुंचे और शीष झुकाकर देश और प्रदेश में अमन-चैन और उन्नती की कामना की। इस मौके पर हरमंदिर साहिब प्रबंधक कमेटी की तरफ से मुख्यमंत्री को उपहार स्वरूप शिरोपा सौंपकर उनका स्वागत किया गया।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता