ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

स्वतंत्रता दिवस : बिहार के इस शहर में आधी रात को फहराया गया तिरंगा, जानिए क्या है इसका इतिहास

PURNIA : स्वतंत्रता दिवस की 77 वीं वर्षगांठ पर बिहार के पूर्णिया शहर के भट्ठा बाजार स्थित झंडा चौक पर वाघा बॉर्डर के तर्ज पर हर साल की तरह इस बार भी 14 अगस्त की रात 12 बजकर 1

स्वतंत्रता दिवस : बिहार के इस शहर में आधी रात को फहराया गया तिरंगा, जानिए क्या है इसका इतिहास
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PURNIA :  स्वतंत्रता दिवस की 77 वीं वर्षगांठ पर बिहार के पूर्णिया शहर के भट्ठा बाजार स्थित झंडा चौक पर वाघा बॉर्डर के तर्ज पर हर साल की तरह इस बार भी 14 अगस्त की रात 12 बजकर 1 मिनट पर तिरंगा फहराया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों की मौजूदगी रही। भारत माता की जय के नारे लगे। स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया। ध्वजारोहण के दौरान लोगों में काफी उत्साह रहा। 


दरअसल,  सन् 1947 से लगातार भट्ठा बाजार स्थित झंडा चौक पर ध्वजारोहण किया जाता है। इसके बाद तो यह परंपरा ही बन गई। ऐसे में इस बार भी शहर के बीचोबीच झंडा चौक पर मध्य रात्रि को सैकड़ों प्रबुद्धजनों, राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया। उपस्थित लोगों के द्वारा राष्ट्रगान के बाद मिठाई का वितरण भी किया गया। देश में वाघा बॉर्डर के बाद पूर्णिया दूसरी ऐसी जगह है, जहां आधी रात में तिरंगा फहराया जाता है।


मालूम हो कि, 1947 में 12 बजकर एक मिनट पर रेडियो पर भारत के आजादी की घोषणा हुई थी। विपुल कुमार सिंह के मुताबिक पूर्णिया के स्वतंत्रता सेनानी व उनके दादा रामेश्वर सिंह, रामरतन साह और शमशुल हक के साथ मिलकर आधी रात को ही झंडा चौक पर तिरंगा फहराया था। 


इधर, झंडोत्तोलन समारोह के दौरान विधायक विजय खेमका, मेयर  विभाकुमारी, विपुल कुमार सिंह, दिलीप कुमार दीपक. जितेंद्र कुमार, सोनी सिंह, मंटून सिंह, अनिल चौधरी,राजीव मराठा, नील घोष , शशि कुमार, अंजनी कुमार नवल जायसवाल आदि मौजूद रहे।