ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

सुशील मोदी ने तेजस्वी से मांगा इस्तीफा, बोले- घोटाले में हैं चार्जशीटेड

PATNA : मेवालाल चौधरी के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे के बाद एनडीए खेमे के नेताओं का तेजस्वी और लालू परिवार पर निशाना साधने का सिलसिला जारी है. पहले जेडीयू नेताओं ने तेजस्वी से ट्वी

सुशील मोदी ने तेजस्वी से मांगा इस्तीफा, बोले- घोटाले में हैं चार्जशीटेड
First Bihar
2 मिनट

PATNA : मेवालाल चौधरी के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे के बाद एनडीए खेमे के नेताओं का तेजस्वी और लालू परिवार पर निशाना साधने का सिलसिला जारी है. पहले जेडीयू नेताओं ने तेजस्वी से ट्वीट कर इस्तीफे की मांग की और अब बीजेपी नेता सुशील मोदी ने भी ट्वीट कर तेजस्वी से इस्तीफा मांगा है. 


सुशील मोदी ने ट्वीट किया है- तेजस्वी यादव को भी इस्तीफ़ा देना चाहिये क्योंकि वो भ्रष्टाचार से जुड़े IRCTC घोटाले में न केवल चार्जशीटेड बल्कि ज़मानत पर हैं. कोविड के कारण ट्रायल रुका हुआ था. किसी भी दिन ट्रायल शुरू हो सकता है. 


वहीं पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने भी मामले पर प्रतिक्रिया दी है. हम प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और लालू के छोटे लाल तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग की है. उन्होंने मेवालाल चौधरी के इस्तीफ़े का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफ़े के बाद अब एक बार फिर यह स्पष्ट हो गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भ्रष्टाचार से किसी तरीक़े का समझौता नहीं कर सकते. हम प्रवक्ता ने राजद और कांग्रेस नेताओं के लगातार मेवालाल के इस्तीफ़े की मांग पर सवाल उठाने की बात पर कहा कि मेवालाल चौधरी ने तो इस्तीफ़ा दे दिया अब कांग्रेस नेता और राजद नेता यह स्पष्ट करें कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव कब इस्तीफ़ा देंगे.  

टैग्स