ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

सुशील मोदी ने कहा- कठिन दौर से बिहार को निकाला है और इस दौर से भी पटना को निकालेंगे

PATNA: जल जमाव को लेकर अपने घर पर हुए हंगामा और घेराव के बाद बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि चुनौती को अवसर में बदलेंगे और समस्याओं का समाधान भी हमलोग ह

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  जल जमाव को लेकर अपने घर पर हुए हंगामा और घेराव के बाद बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि चुनौती को अवसर में बदलेंगे  और समस्याओं का समाधान भी हमलोग ही करेंगे. काम करने वालों से ही लोग अपेक्षा करते हैं. कठिन दौर से बिहार को निकाला है. इस दौर से भी पटना को निकालेंगे.

तेजस्वी पर साधा निशाना

मोदी ने कहा कि महागठबंधन का सबसे बड़ा दल राजद जिनको मित्र दलों से सलाह किये बिना मुख्यमंत्री-पद का उम्मीदवार घोषित कर चुका है, उनका सामान्य ज्ञान यह है कि वे जयंती और पुण्यतिथि में अंतर नहीं समझते. उनके माता-पिता के राज में विकास नहीं हुआ इसलिए वे विकास, साइंस या तकनीक को अच्छा नहीं मानते. जनता को लालटेन युग में रखने वाली पार्टी बैलेट पेपर से चुनाव चाहती है ताकि पहले की तरह हथियार के बल पर बूथ लूट कर राज किया जा सके. 

कांग्रेस दे रही उपदेश

महागठबंधन में शामिल हर दल दूसरे को कुर्बानी की नसीहत दे रहा है. जिन्होंने विधानसभा उपचुनाव की पांच में से चार सीटें अपने पास रख लीं, वे केवल महादलित समाज से त्याग की आशा कर रहे हैं. विधानसभा और लोकसभा की एक-एक सीट पर चुनाव लड़ने का फैसला करने वाली कांग्रेस उपदेश दे रही है कि दूसरों को अपने बारे में कम, राज्य के हित में ज्यादा सोचना चाहिए. राजद और कांग्रेस ने दूसरों के बारे में सोचा होता तो बिहार उनके लंबे शासन में पिछड़ा राज्य न बना होता.

टैग्स