ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सुशील मोदी ने कांग्रेस के यात्रा पर उठाया सवाल, कहा - फोटो खिंचवाने का इवेंट है भारत जोड़ों यात्रा

PATNA : कांग्रेस द्वारा देश भर में आयोजित भारत जोड़ों यात्रा अब बिहार में आगामी 28 दिसंबर से शुरू होने वाला है। बिहार में यह यात्रा कुल 1200 किलोमीटर का होने वाला है। वहीं, अब इस या

सुशील मोदी ने कांग्रेस के यात्रा पर उठाया सवाल, कहा - फोटो खिंचवाने का इवेंट है भारत जोड़ों यात्रा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : कांग्रेस द्वारा देश भर में आयोजित भारत जोड़ों यात्रा अब बिहार में आगामी 28 दिसंबर से शुरू होने वाला है। बिहार में यह यात्रा कुल 1200 किलोमीटर का होने वाला है। वहीं, अब इस यात्रा को लेकर भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने जोरदार हमला बोला है। सुमो ने कहा है कि बिहार में 30 साल से राजद की बैसाखी पर चलने को अभ्यस्त कांग्रेस अब इतनी हताश और मृतप्राय है कि कोई यात्रा उसमें प्राण नहीं फूंक सकती।


इसके आगे सुशील कुमार मोदी ने कहा कि, राहुल गांधी ऐसी "भारत जोड़ो यात्रा" पर निकले हैं, जिसमें "भारत तेरे टुकड़े होंगे.." का नारा लगाने वाले सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि भारत पहले से जुड़ा हुआ और एकजुट है, जबकि कांग्रेस ही अक्सर टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ खड़ी दिखी। राहुल गांधी की यात्रा का राजनीतिक असर यही है कि जिस तेलंगाना से वे गुजरे, वहां के एक उपचुनाव में कांग्रेस की जमानत जब्त हो गई।


इसके आगे सुशील मोदी ने कहा कि, मालूम नहीं यह कैसी भारत जोड़ों यात्रा है,जिसमें राहुल गांधी माकपा शसित राज्यों से अपनी यात्रा शुरू किये हैं। उनके द्वारा मात्र 20 सांसद देने वाले राज्यों में 19 दिन तक यात्रा किया जा रहा है, लेकिन 80 सांसद देने वाला उत्तर प्रदेश में सिर्फ पांच दिन का समय तय किया गया है। वहीं, 40 सांसद देने वाला बिहार में तो वो खुद यात्रा में शामिल ही नहीं होंगे। यहां पार्टी की तीसरी कतार के नेता यात्रा की रस्मअदायगी करेंगे। इसके आलावा जिन दो राज्यों में चुनाव हो रहा है वहां भी राहुल गांधी की यात्रा नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा केवल फोटो खिंचवाने का इवेंट भर है।