ब्रेकिंग
तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहतेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजह

सुशील मोदी के आरोप पर JDU का पलटवार, कहा.. BJP नेता का मानसिक संतुलन ठीक नहीं

PATNA : महागठबंधन के साथ बिहार में नई सरकार बनाने के बाद बीजेपी के नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर बने हुए हैं। बीजेपी की तरफ से एक के बाद एक खुलासे किए जा रहे हैं। बीजेपी स

सुशील मोदी के आरोप पर JDU का पलटवार, कहा.. BJP नेता का मानसिक संतुलन ठीक नहीं
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : महागठबंधन के साथ बिहार में नई सरकार बनाने के बाद बीजेपी के नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर बने हुए हैं। बीजेपी की तरफ से एक के बाद एक खुलासे किए जा रहे हैं। बीजेपी सांसद और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीजेपी नेताओं के आरोपों पर अब जेडीयू भी अटैकिंग मोड में आ गई है। जेडीयू ने कहा है कि पार्टी में हासिए पर पहुंचाए गए सुशील मोदी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है इसलिए वे अनाप-शनाप बोल रहे हैं।


जेडीयू के प्रवक्ता अरविंद निषाद ने सुशील मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि पटना में बीजेपी की बड़ी बैठक हुई, सभी मोर्चों के नेता इस बैठक में शामिल हुए लेकिन सुशील मोदी न तो बैठक में नजर आए और ना ही बीजेपी के किसी पोस्टर में दिखे। आज जब वे खुद बीजेपी में हासिए पर लगा दिए गए हैं तो नए-नए खुलासे कर रहे हैं। अरविंद निषाद ने कहा कि शायद सुशील मोदी को पता नहीं है कि बीजेपी देश में अन्य दलों को तोड़ने का एजेंडा चला रही थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कद को छोटा करने के लिए उनके साथ भी वहीं काम किया जा रहा था, लेकिन इससे पहले ही नीतीश कुमार ने बड़ा फैसला ले लिया।


उन्होंने कहा कि जब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित साह जेडीयू को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे, तब सुशील मोदी का मुंह क्यों नहीं खुला। अब जब जेडीयू ने देश के सामने नया विकल्प पेश कर दिया है तो सुशील मोदी बिहार पहुंचकर अपनी जगह बनाने में जुट गए हैं। अमित शाह और जेपी नड्डा को खुश करने के लिए वे इस प्रकार के खुलासे कर रहे हैं। जिस तरह से सुशील मोदी खुलासे पर खुलासे कर रहे हैं उससे उनका मानसिक दिवालियापन सामने आ गया है।  बता दें कि सुशील मोदी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपराष्ट्रपति बनना चाहते थे और इसको लेकर उनके करीबी लोगों ने बीजेपी के मंत्रियों से कई बार बात की थी।

टैग्स